Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Sadar Hospital: अव्यवस्थाओं से गुजर रहा है फतेहपुर का मेडिकल कॉलेज,अल्ट्रासाउंड के लिए एक महीने बाद का टोकन

Fatehpur Sadar Hospital: अव्यवस्थाओं से गुजर रहा है फतेहपुर का मेडिकल कॉलेज,अल्ट्रासाउंड के लिए एक महीने बाद का टोकन
डॉ0 पवन निरंजन अल्ट्रासाउंड कक्ष : फोटो युगान्तर प्रवाह

अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय फतेहपुर से संबद्ध जिला अस्पताल सदर इन दिनों अव्यवस्थाओं से गुजर रहा है यहां तक की अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों को एक महीने बाद का टोकन दिया जा रहा है (Fatehpur Medical College District Hospital Sadar Latest Hindi News)

Fatehpur Sadar Hospital: फतेहपुर के रहवासियों ने जिस चिकित्सा व्यवस्था की परिकल्पना जिले में मेडिकल कॉलेज (Fatehpur Medical College) खुलने के बाद की थी वो पहले से ज्यादा अव्यवस्थित हो गई है. मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल इन दिनों खुद बीमार चल रहा है. दूर दराज से अल्ट्रासाउंड कराने आए मरीजों को एक महीने बाद का टोकन दिया जा रहा है जिसकी वजह से मरीज न चाहते हुए भी प्राइवेट अल्ट्रासाउंड कराने के लिए विवश हो रहे हैं

जिला महिला अस्पताल में बंद है अल्ट्रासाउंड (Fatehpur Mahila Sadar Hospital)

फतेहपुर जिला महिला अस्पताल में कई महीनों से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है बताया जा रहा है डॉ0 गणनायक पांडेय के बाद अभी तक कोई भी डॉक्टर यहां पर नियुक्त नहीं हो पाया है जिसकी वज़ह से महिला अस्पताल के सारे मरीज जिला पुरुष अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आते हैं

क्या कहते हैं अल्ट्रासाउंड के डॉ0 पवन निरंजन? (Fatehpur Sadar Hospital News)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

फतेहपुर जिला अस्पताल पुरुष में अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉ0 पवन निरंजन ने युगान्तर प्रवाह को जानकारी देते हुए कहा कि वह प्रतिदिन लगभग सौ या उससे ऊपर मरीजों का अल्ट्रासाउंड करते हैं. टोकन व्यवस्था पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा की मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से ऐसा किया जा रहा है अगर महिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड होने लगे तो टोकन व्यवस्था की कोई जरूर नहीं है. उन्होंने कहा यदि कोई मरीज भर्ती है या गंभीर है तो उसको प्राथमिकता के आधार पर जरूर देखा जाता है

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us