Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर की घटना : मुंडन संस्कार से लौट रहा था परिवार, सड़क हादसे में चली गई जान, तीन की मौत

फतेहपुर की घटना : मुंडन संस्कार से लौट रहा था परिवार, सड़क हादसे में चली गई जान, तीन की मौत
फतेहपुर सड़क हादसे में तीन की मौत, मर्चरी के बहार रोते बिलखते परिजन (दाएं)

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मुंडन संस्कार कराकर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया, हादसा इतना भीषण था की तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हो गए.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत
  • मैहर देवी मंदिर से मुंडन संस्कार कराकर लौट रहा था श्रद्धालुओं से भरा पिकप
  • अमेठी जनपद के रहने वाले थे श्रद्धालू, हादसे में तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

फतेहपुर की घटना : यूपी के फतेहपुर में मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं से भरा पिकप भीषण हादसे का शिकार हो गया. घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर प्रयागराज हाइवे के भिटौरा बाईपास की है. बताया जा रहा है कि सड़क पर खड़े कंटेनर से तेज रफ्तार पिकप अचानक  आकर भीड़ गई. हादसा इतना भयावह था कि तीन लोगों की मौत गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं और दस लोगों को मामूली चोटें आईं हैं.

मैहर देवी मंदिर से मुंडन संस्कार करा कर लौट रहा था परिवार

कानपुर प्रयागराज हाइवे पर बने मैहर देवी मंदिर से सात माह के बेटे का मुंडन संस्कार कराकर पिकप (लोडर) से श्रद्धालु लौट रहे थे. बताया जा मंगलवार सुबह भिटौरा बाईपास के नजदीक शंकर ढाबे के सामने खराब हालत में खड़े कंटेनर से लोडर जाकर भीड़ गया. हादसा इतना भीषण था कि पिकप के परखच्चे उड़ गए. जानकारी के मुताबिक पिकप में 15 लोग सवार थे जो की अमेठी जनपद (Amethi News) के रहने वाले थे. 

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम देवकली निवासी केशराज (80) पुत्र जुगराज और उसकी पत्नी लखराजी (70) साथ ही कमरौली थाना क्षेत्र के पूरेतलवन निवासी शिवकुमारी (45) पत्नी सुरेश कुमार की मौत हो गई. जबकि दो गंभीर रूप से घायल लोगों को कानपुर के रैफर कर दिया गया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

सदर कोतवाली प्रभारी अमित मिश्रा के अनुसार दस लोगों को मामूली चोटें आईं हैं जबकि दो लोगों को कानपुर रैफर किया गया है जबकि मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आपको बतादें कि जिस कंटेनर से पिकप की टक्कर हुई थी वो हाइवे किनारे खराब खड़ा था जो की सोमवार रात टेलर से भिड़ गया था

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us