Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Hemu kesharwani Murder : फतेहपुर हेमू हत्याकांड में सात पर दर्ज हुआ साजिश के तहत हत्या का मुकदमा

Hemu kesharwani Murder : फतेहपुर हेमू हत्याकांड में सात पर दर्ज हुआ साजिश के तहत हत्या का मुकदमा
हेमू हत्याकांड में सात लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर

फतेहपुर के खागा में हेमू केशरवानी (Hemu Murder Case) हत्याकांड में पुलिस ने भाई की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ़ साजिश के तहत हत्या कराने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसमें सास ननद और ननदोई शामिल हैं


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर के खागा में हुए हेमू केशरवानी हत्याकांड में सास ननद सहित सात लोगों पर मुकदमा
  • खागा कस्बे के मुकुंदी लाल गुप्ता के घर में उनकी बहू हेमू केशरवानी की कर दी गई थी हत्या
  • फतेहपुर की खागा पुलिस प्रपार्टी विवाद के साथ-साथ अन्य पहलुओं पर भी कर रही है जांच

Fatehpur Hemu Kesharwani Murder Case Khaga : फतेहपुर के खागा कस्बे में मुकुंदी लाल गुप्ता के घर में बीते सोमवार को उनकी बहू हेमू केशरवानी (गुप्ता) का खून से लथपथ शव मिलने से चारो ओर हड़कंप मच गया था. माना जा रहा है कि रविवार देर रात ही हेमू की हत्या कर दी गई थी क्योंकि मौके वारदात पर जब पुलिस पहुंची थी तो घटनास्थल पर पड़ा खून सूख चुका था.

सास ननद ननदोई सहित सात लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा (Fatehpur Crime)

खागा कस्बे में हुए हेमू केशरवानी हत्याकांड में मंगलवार देर रात प्रतापगढ़ के रहने वाले हेमू के भाई विनय केशरवानी की तहरीर पर हेमू की सास शांति देवी, ननद मीना केशरवानी पत्नी रमेशचंद्र केशरवानी, रमेशचंद्र केशरवानी प्रयागराज, वीना केशरवानी पत्नी सुभाषचंद्र, सुभाषचंद्र केशरवानी प्रयागराज,विनय केशरवानी कौशांबी वा दुर्गा प्रसाद सोनी निवासी खागा के खिलाफ साजिश के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. हेमू के भाई विनय ने पुलिस को बताया कि ये सभी लोग प्रापर्टी का मुकदमा वापस लेने के लिए उनकी बहन पर दबाव बना रहे थे और जान से मारने की धमकी भी दी थी.

पुलिस कई एंगल से कर रही है हेमू हत्याकांड की जांच (Hemu Kesharwani Murder)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

फतेहपुर के खागा में हेमू केशरवानी हत्याकांड में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है. घटना के स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. आपको बतादें कि घटना स्थल पर मौजूद खून के सूखने से अनुमान लगाया जा रहा है हत्या रविवार देर रात की गई थी. जानकारी के मुताबिक हेमू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से तीन प्रहार किए गए थे. पुलिस इस मामले में प्रापर्टी विवाद के साथ-साथ अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us