Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:शासनादेश की धज्जियां उड़ा.ग्राम प्रधान ने करा दिया विद्यालय की भूमि पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण.!

फतेहपुर:शासनादेश की धज्जियां उड़ा.ग्राम प्रधान ने करा दिया विद्यालय की भूमि पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण.!
फतेहपुर:विद्यालय परिसर में बना सामुदायिक शौचालय।(लाल घेरे में)

सरकारी शासनादेश की भी यूपी में किस तरह धज्जियां उड़ाईं जातीं हैं इसका ताजी बानगी फतेहपुर में देखने को मिली हैं..क्या है पूरा मामला पढ़ें युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:राज्य सरकार ने सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराने का आदेश जारी किया है लेकिन फतेहपुर में इन शौचालयों के निर्माण किस तरह की अंधेरगर्दी की गई है इसका जीता जागता उदाहरण भिटौरा विकास खण्ड के आलमपुर नरही गाँव में बना सार्वजनिक शौचालय है।यहाँ स्पष्ट सरकारी शासनादेश होने के बावजूद नियमों को ताक पर ऱखकर ग्राम प्रधान औऱ पंचायत सचिव द्वारा सरकारी परिषदीय विद्यालय की ज़मीन पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करा दिया गया है।fatehpur news

ये भी पढ़ें-हाथरस गैंगरेप:पीड़िता की मौत पर देश भर में उबाल..दरिंदो ने तोड़ दी थी क़मर.काट ली थी ज़बान.!

जानकारी के अनुसार भिटौरा विकास खण्ड के आलमपुर नरही ग्राम में ग्राम प्रधान सुनील कुमार द्वारा सरकारी धन से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाने लगा जिसको लेकर गाँव के लोगों व विद्यालय की प्रधानाध्यापक ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि विद्यालय की भूमि पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण न कराया जाए लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा मनमाने तरीक़े से शौचालय का निर्माण करा दिया गया।alampur narahi gram pradhan news

ये भी पढ़ें-UP:विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान..इन सात सीटों पर होगा घमासान.!

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

गांव के ही रणधीर सिंह बताते हैं कि गांव वालों ने शौचालय निर्माण का विरोध किया लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा मनमानी की गई, उन्होंने बताया इस बारे में डीएम, जिला बेसिक अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) से शिकायत की गई है लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

ये भी पढ़ें-UP:सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव पर रहेगी रोक, घरों में स्थापित करें प्रतिमा.!

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

विद्यालय की हेड मास्टर द्वारा भी बीते 17 सितम्बर को एक पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नाम लिखा गया है कि ग्राम प्रधान द्वारा मनमाने तरीक़े से विद्यालय परिसर पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करा दिया गया है।जबकि विद्यालय में पहले से शौचालय बने हुए हैं।इस सार्वजनिक शौचालय के चलते बच्चों की पढ़ाई पर व्यवधान पड़ेगा।

सरकारी शासनादेश क्या कहता है..

बीते 14 सितम्बर को महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय द्वारा महानिदेशक विजय किरण आनंद द्वारा जारी किए गए शासनादेश में स्पष्ट शब्दों में लिखा गया है कि-'किसी भी दशा में परिषदीय विद्यालय परिसर में उपलब्ध भूमि का प्रयोग सामुदायिक शौचालय निर्माण हेतु तत्काल प्रतिबंधित किया जाए।'

ये भी पढ़ें-UP:आप नेता संजय सिंह ने जारी की लिस्ट..बताया कंहा कंहा तैनात हैं 'ठाकुर' अधिकारी.!

इस आदेश में यह भी लिखा गया है कि यदि ऐसा कहीं हो रहा है तो वह नितांत अस्वीकार होने के साथ ही शासनादेश में निहित प्रावधान का खुला उल्लंघन है।

इस मामले में जिला पंचायती राज अधिकारी(DPRO) अजय आंनद सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जाँच कराकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us