oak public school

देवोत्थान एकादशी:कैसे करें आज भगवान विष्णु की पूजा..जानें शुभ मुहूर्त सहित सभी बातें..!

आज शुक्रवार को पूरे देश में देवोत्थान एकादशी(ढिटवान) का त्योहार मनाया जा रहा है।इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

देवोत्थान एकादशी:कैसे करें आज भगवान विष्णु की पूजा..जानें शुभ मुहूर्त सहित सभी बातें..!
फ़ोटो साभार गूगल

डेस्क:कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस एकादशी को देवउठनी या देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन श्रीविष्णु की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु अपनी चार महीने की नींद से जागते हैं। बताया तो ये भी जाता है कि इस दिन सभी देवता जागते हैं। इसी दिन के बाद से सारे शुभ और मांगलिक काम भी शुरू हो जाते हैं

ये भी पढ़े-आज का राशिफ़ल:इस राशि के लोग आज हो सकते हैं आर्थिक रूप से परेशान..जानें सभी राशियों का हाल..!

देवउठनी एकादशी इस साल 8 नवंबर को पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवश्यनी एकादशी के बाद से सभी शुभ कार्य बंद हो जाते हैं। जो की देवउठनी एकादशी पर ही आकर वापिस से शुरू होते हैं। कार्तिक मास में आने वाली इस एकादशी को देवोत्थान, देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं।इस दिन विष्णु भगवान की खास तरह से पूजा भी की जाती है। 

इस दिन कुछ उपाय करके आप भगवान विष्णु को प्रसन्न कर सकते हैं। देवउठनी एकादशी पर करें ये 5 उपाय।

Read More: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये गलतियां ! भोलेनाथ को न करें नाराज़, जान लें इन खास बातों को

1- देवउठनी एकादशी के दिन घर में दिये जरुर जलाएं। चूंकी इस दिन भगवान विष्णु जागते हैं तो उनका दीया जलाकर स्वागत करना चाहिए। इससे भगवान प्रसन्न होते है।

Read More: Kanpur Bara Devi Temple: कानपुर के बारा देवी मन्दिर की दिलचस्प है कहानी ! मां के दर पर चुनरी बांधने की है मान्यता, एक साथ 12 बहनें बन गईं थीं मूर्ति

2- देवउठनी एकादशी के दिन घर में तुलसी का विवाह जरूरी कराएं। इससे विष्णु भगवान काफी प्रसन्न होते हैं। साथ ही भगवान विष्णु ऐेसे परिवार को हमेशा सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते है।

Read More: Sheetala Basoda Ashtami 2024: आज है शीतला अष्टमी ! बासी भोजन की है मान्यता, जानिए शीतला अष्टमी व्रत का महत्व

3- एकादशी के दिन सूर्योदय से पहले उठें और भगवान विष्णु की पूजा करें तथा रात में तक जागकर श्री हरि का कीर्तन करें।

4- एकादशी के दिन नमक और चावल से बनें किसी भी तरह के खाद्य पद्वार्थ का सेवन ना करें।

5- देवउठनी एकादशी के दिन गाय को भोजन जरूर कराएं। साथ ही ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दें।

तिथि प्रारम्भ- 7 नवम्बर 2019 को सुबह 9 बजकर 55 मिनट से 8 नवम्बर दिन दोपहर 12 बजकर 24 तक एकादशी तिथि है।

Tags:

युगान्तर प्रवाह एक निष्पक्ष पत्रकारिता का संस्थान है इसे बचाए रखने के लिए हमारा सहयोग करें। पेमेंट करने के लिए वेबसाइट में दी गई यूपीआई आईडी को कॉपी करें।

Latest News

Amrit Bal Yojana LIC Benefits: एलआईसी की अमृत बाल योजना से कितना मिलेगा लाभ ! बच्चों की पढ़ाई और शादी का बेहतरीन प्लान Amrit Bal Yojana LIC Benefits: एलआईसी की अमृत बाल योजना से कितना मिलेगा लाभ ! बच्चों की पढ़ाई और शादी का बेहतरीन प्लान
देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी एलआइसी (Lic) भारतीय जीवन बीमा निगम बच्चों के लिए एक बेहद खास पॉलिसी...
Fatehpur Success Story: फतेहपुर की शिक्षामित्र का बेटा आशीष बाजपेयी IIT के लिए चयनित ! गणित में मिले 99 वें नंबर
Recruitment In Uidai : यूआईडीएआई ने निकाली इन पदों पर भर्तियां ! आवेदन की प्रक्रिया होगी ऑफ़लाइन
Fatehpur News: फतेहपुर में शादी से पहले दुल्हन ने किया इनकार ! दोनों पक्षों में मचा हड़कंप
Realme Narzo 70 5G: रियलमी ने लांच किए दो और 5G स्मार्ट फोन ! कीमत और फीचर्स सुनकर उड़ जाएंगे होश
World Malariya Day 2024: जानिए क्यों मनाते हैं विश्व मलेरिया दिवस ! क्या हैं इस जानलेवा बीमारी के लक्षण और बचाव
Banda Crime In Hindi: फतेहपुर बांदा सीमा पर बने पुल से महिला समेत दो बच्चे यमुना में कूदे ! तीनों की दर्दनाक मौत

Follow Us