Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kharmas 2024 Kab Se Hai: लगने जा रहे खरमास ! मांगलिक कार्यों पर एक माह तक विराम, जानिए खरमास का महत्व?

Kharmas 2024 Kab Se Hai: लगने जा रहे खरमास ! मांगलिक कार्यों पर एक माह तक विराम, जानिए खरमास का महत्व?
खरमास 2024, image credit original source

खरमास कब से शुरू हैं

हिन्दू पंचांग के अनुसार खरमास (Kharmas) का बड़ा महत्व है, यानी सूर्य देव के धनु और मीन राशि में प्रवेश करते ही खरमास की शुरुआत हो जाती है. खरमास 14 मार्च से लग रहा है जो 13 अप्रैल को समाप्त होगा. खरमास लगते ही मांगलिक कार्य (Auspicious Work) विवाह, मुंडन व गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं किये जाते हैं. इस माह पूजन-पाठ और स्नान, दान-पुण्य विशेष रूप से करना चाहिये. ब्राह्मण का अपमान न करें.

14 मार्च से लग रहे खरमास

खरमास (Kharmas) आज यानी 14 मार्च से लगने जा रहा है. खरमास साल में दो बार लगते हैं. एक तो मध्य मार्च से अप्रैल के मध्य और दूसरा मध्य दिसम्बर से जनवरी के बीच, कहते हैं खरमास पर सूर्य जब धनु व मीन राशि में प्रवेश करते हैं तब खरमास लगता है. इन दोनों राशियों की देव गुरु बृहस्पति (Jupiter) हैं, जब वे सूर्य के सम्पर्क में आते हैं तो इन दिनों इनका शुभ प्रभाव कम हो जाता है. इसलिए जातकों को इस माह पूजन-पाठ करना चाहिये.

auspicious_works_not_done_kharmas
मांगलिक कार्य वर्जित खरमास में, image credit original source

ये शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित खरमास में, करें पूजन-पाठ

खरमास (Kharmas) के दौरान शुभ कार्यों पर विराम लग जाता है. जैसे शादी-विवाह, मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य इन दिनों कराना वर्जित है. इन दिनों किसी भी तरह के मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त नहीं होते. खास तौर पर इस माह पूजन-पाठ की दृष्टि से यह दिन श्रेष्ठ और लाभकारी है. पवित्र नदियों का स्नान करें, तीर्थ यात्रा करें, विधि विधान से पूजन करें और दान-पूण्य करना चाहिए. खरमास के दौरान भगवान श्री हरि और सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए, मंत्रो का जप करना चाहिए.

कब से लग रहा है खरमास?

बात आती है कब से खरमास लग रहा है, आज गुरुवार यानी 14 मार्च (March 2024) से खरमास की शुरुआत होने जा रही है जो 1 माह तक रहेगा. सूर्य दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर कुंभ राशि (Kumbh Rashi) से निकलते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे जिसके बाद खरमास शुरू हो जाएगा. इस दौरान सूर्य देव 17 मार्च को उत्तराभाद्रपद और 31 मार्च को रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. 13 अप्रैल 2024 को खरमास समाप्त हो जाएगा. मान्यता है खरमास के दौरान सूर्य देव अपने गुरु बृहस्पति के घर में रहकर उनकी सेवा करते हैं.

कब समाप्त होगा खरमास?

जब सूर्य धनु व मीन राशियों से निकलकर आगे बढ़ता है तब खरमास का समापन होता है. यानी सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास का समापन हो जाएगा. 13 अप्रैल को खरमास समाप्त हो जाएंगे. बात आती है शुभ कार्य क्यों इन दिनों नहीं करना चाहिए दरअसल सूर्य जब अपने गुरु की सेवा में रहते हैं तब दोनों ग्रह का प्रभाव कम रहता है. ऐसे में इनके प्रभाव कम होने की वजह से मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं माना जाता है. और जब यह दोनों ग्रह शुभ स्थिति में होते हैं तो सभी मांगलिक कार्यक्रम करना शुभ माना जाता है.

Read More: Gudiya Kab Hai 2026: नाग पंचमी पर उत्तर प्रदेश में क्यों पीटी जाती है गुड़िया? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

Latest News

Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र के सौंरा गांव में तालाब की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण का...
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

Follow Us