Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Banda Crime In Hindi: फतेहपुर बांदा सीमा पर बने पुल से महिला समेत दो बच्चे यमुना में कूदे ! तीनों की दर्दनाक मौत

Banda Crime In Hindi: फतेहपुर बांदा सीमा पर बने पुल से महिला समेत दो बच्चे यमुना में कूदे ! तीनों की दर्दनाक मौत
बांदा में मां ने दो बच्चों सहित की आत्महत्या : Image Credit Original Source

Banda News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) और फतेहपुर (Fatehpur) की सीमा में बने यमुना (Yamuna) नदी के पुल से कूद कर महिला समेत दो बच्चों ने मौत को गले लगा लिया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाल कर स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया है.

बांदा में महिला समेत दो बच्चे यमुना में कूदे, तीनों की दर्दनाक मौत 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) में मां ने अपने दो बच्चों के साथ यमुना (Yamuna) नदी में कूद कर मौत को गले लगा लिया. मामला बुधवार देर शाम का है जहां कमासिन थाना क्षेत्र दांदौ घाट में यमुना नदी पर बने पुल से मां और उसके दो मासूम बच्चों ने कूद कर जान दे दी.

बताया जा रहा है कि बांदा और फतेहपुर की सीमा पर बना पुल किशनपुर की ओर जाता है. मां ने पहले अपने दोनों बच्चों को नदी में फेंका फिर वो खुद कूद गई. सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन ले गई जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

घरेलू कलह के चलते महिला ने उठाया आत्मघाती कदम 

बांदा के कमासिन (Kamasin) थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत दांदौ निवासी राजेश निषाद अपनी मंटू देवी (32) पुत्री काजल (5) और बेटे दीपक (3) के साथ रहते थे. जानकारी के मुताबिक राजेश और उसकी पत्नी मंजू फतेहपुर के किशनपुर के पास किसी ईंट भट्ठे में मजदूरी का काम करते थे.

बताया जा रहा है कि आए दिन पति पत्नी के बीच घरेलू कलह होती थी और झगड़े भी होते थे. मंटू काम में अक्सर अपने बच्चों को साथ में लेकर जाती थी. जानकारी के मुताबिक बुधवार को करीब 6 बजे मजदूरी करने के बाद दांदौ घाट पुल पहुंची और सबसे पहले उसने अपने बच्चों को यमुना नदी से नीचे फेंका फिर खुद कूद गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब महिला बच्चों को नदी में फेंकने का प्रयास कर रही थी तब शोर मचाकर रोकने का प्रयास किया गया लेकिन उसने किसी की बात पर ध्यान नहीं दिया और बच्चों फेंक कर खुद कूद गई. आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और खुद उनको निकालने का प्रयास करते रहे.

मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको बाहर निकाल कर कमासिन स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कर्रवाई में जुट गई है.

पुलिस ने कहा घरेलू कलह में महिला ने बच्चों के साथ की आत्महत्या

मंजू के जेठ ने मनोज निषाद ने बताया कि घर के विवाद में उसकी बहू और बच्चों की जान चली गई. वहीं क्षेत्राधिकारी बबेरू राजवीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि मंटू ने घरेलू कलह के चलते अपने बच्चों के साथ पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली है. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us