Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर निकाय चुनाव मतगणना न्यूज़ : महापौर रेस में भाजपा ने बनाई भारी बढ़त,सपा और कांग्रेस पीछे

कानपुर निकाय चुनाव मतगणना न्यूज़ : महापौर रेस में भाजपा ने बनाई भारी बढ़त,सपा और कांग्रेस पीछे
मतगणना जारी

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की मतगणना जारी है जहां कानपुर के निकाय चुनाव की मतगणना में हर राउंड के रुझान आना शुरू हो गए,जहां भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडे सपा की प्रत्याशी वंदना बाजपेई को काफी पीछे छोड़ दिया है जबकि कांग्रेस की आशनी अवस्थी काफी पीछे चल रही है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में महापौर की रेस में भाजपा आगे
  • सपा और कांग्रेस चल रही काफी पीछे
  • रुझानों में भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडे अबतक आगे

BJP took lead in Kanpur nikay elections : इस बार कानपुर निकाय चुनाव में महापौर के पद के लिए भाजपा, कांग्रेस और सपा के प्रत्याशियों ने ब्राह्मण कार्ड खेला था जिसमें भाजपा की ओर से प्रमिला पांडे ,कांग्रेस की ओर से आशनी अवस्थी और सपा की ओर से वंदना बाजपेई मेयर प्रत्याशी घोषित किया गया था वही आज मतगणना के दिन शुरुआती रुझान में एक बार तो सपा प्रत्याशी वंदना बाजपाई आगे दिखाई दी थी, लेकिन इसके बाद भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडे ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और राउंड बार राउंड में सपा प्रत्याशी को पीछे छोड़ते हुए भारी बढ़त बना ली है जबकि कांग्रेस प्रत्याशी आशनी अवस्थी अभी भी काफी पीछे चल रही है.

शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे

कानपुर महापौर प्रत्याशियों के पहले चरण के रुझान में अबतक भाजपा ने भारी बढ़त बना रखी है,

जिसमें 5323 वोटों से भाजपा की प्रमिला पांडेय आगे चल रही है.सपा की वंदना बाजपेई को 12,456 वोट मिले, तीसरे नम्बर पर कांग्रेस की आशनी अवस्थी है जिन्हें अबतक 7043 वोट मिले है.बीजेपी की प्रमिला पांडे को 17,779 को अबतक वोट मिले है,बीएसपी की अर्चना निषाद को 3026 वोट मिले और आप की इस्मा जहीर को 449 वोट मिले.

लगातार फिलहाल तस्वीर साफ हो गई है कि भाजपा और सपा में टक्कर है जिसमें भाजपा लगातार बढ़त बनाये हुए है, खैर आगे के राउंड में और कितनी उठापठक होती है कुछ घण्टों में मालूम चल जाएगा.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us