Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur pramila pandey news : प्रमिला पांडे के नामांकन जुलूस में शामिल हुए मंत्री,विधायक,कहा पार्टी के भरोसे पर खरी उतरूंगी

Kanpur pramila pandey news : प्रमिला पांडे के नामांकन जुलूस में शामिल हुए मंत्री,विधायक,कहा पार्टी के भरोसे पर खरी उतरूंगी
बीजेपी मेयर प्रत्याशी ने किया नामांकन

कई दिनों से भारतीय जनता पार्टी के खेमे में कानपुर में प्रत्याशी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थी जहां इन अटकलों पर विराम लग गया जहां पार्टी आलाकमान के फैसले ने सबको हैरान कर दिया और एक बार फिर से निवर्तमान मेयर प्रमिला पांडे को प्रत्याशी बनाकर बड़ा दांव खेल डाला.


हाईलाइट्स

  • भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडे ने किया नामांकन
  • नामांकन जुलूस के साथ पहुंची थी प्रत्याशी
  • जुलूस में कैबिनट मंत्री नन्द गोपाल नंदी भी रहे मौजूद

Bjp mayor candidate filed nomination : कानपुर की प्रमिला पांडे को रिवाल्वर दादी के नाम से भी जाना जाता है, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर लिए वायरल हो चुकी है जहाँ पिछले निकाय चुनाव में उनको रिवाल्वर दादी के नाम से जाना जाने लगा.2017 के निकाय चुनाव में प्रमिला पांडे मेयर बनी थी और इस बार कयास लगाए जा रहे थे कि शायद पार्टी उनको टिकट न दे लेकिन शायद सपा और कांग्रेस के ब्राह्मण कार्ड को देखते हुए पार्टी ने कुछ और सोचते हुए फिर से एक बार प्रमिला पांडे को प्रत्याशी बनाया.जहां आज उन्होंने अपना नामांकन भी किया.

नामांकन जुलूस लेकर पहुंची प्रमिला

भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडे आज नामांकन के आखिरी दिन नामंकन जुलूस के साथ नगर निगम पहुंची जहां उनके साथ  कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.जिसके बाद उन्होंने अपना नामांकन किया. दोबारा मेयर का चुनाव लड़ने जा रही भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पांडे काफी उत्साहित नजर आई,उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर से उन पर भरोसा जताया है, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जताए भरोसे पर एक बार फिर से खरा उतरने की कोशिश करेंगे.

ब्राह्मण कार्ड को देखते हुए भाजपा ने चला बड़ा दांव

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

जब सपा,कांग्रेस ने ब्राह्मण कार्ड खेला तब भी बीजेपी ने अपने पत्ते नही खोले हर बार कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार संघ के परिवार की सदस्य को प्रत्याशी बनाया जा सकता है जिनका नाम भी जोरो शोरो से चल रहा था लेकिन आख़िर बीजेपी ने ब्राह्मण कार्ड को समझते हुए और फिर से प्रमिला पांडे को प्रत्याशी बनाकर सबको चौका दिया.प्रमिला पांडे को जीव जंतुओं से भी गहरा लगाव है तो वही 2022 के चुनाव की मतगणना में प्रमिला पांडे बुलडोजर पर सवार होकर जीत का जश्न मनाया था.उनके तेज स्वाभाव वाले अंदाज को पार्टी ने समझा और उन्हें दोबारा मौका दे दिया.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us