Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Afg Vs Sl Wc 2023: अफगानिस्तान का फिर कमाल ! श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर दर्ज की शानदार जीत

Afg Vs Sl Wc 2023: अफगानिस्तान का फिर कमाल ! श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर दर्ज की शानदार जीत
अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराया, फोटो साभार ईएसपीएन क्रिकइंफो

Afg Vs Sl Wc 2023: वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान की टीम ने कई बड़े उलटफेर करते हुए अबतक शानदार प्रदर्शन किया है. पहले इंग्लैंड फिर पाकिस्तान और अब पुणे में श्रीलंका को हराकर बड़ी टीमों के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है. आगे वह कई टीमों का गणित बिगाड़ने के लिये तैयार है.


हाईलाइट्स

  • अफगानिस्तान का फिर चला जादू, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया
  • पुणे में खेला गया मुकाबला, श्रीलंका ने बनाये थे 241 रन, फारूकी ने 4 विकेट झटके
  • 28 गेंद शेष रहते ही अफगानिस्तान ने हासिल कर लिया लक्ष्य

Afghanistan did wonders in Pune : वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान और नीदरलैंड टीम ने अबतक अच्छा प्रदर्शन किया है. दोनों ही टीमों ने इस विश्वकप में बड़े उलटफेर किये हैं.अफगानिस्तान की टीम ने खास तौर पर प्रभावित किया है. बड़ी टीमों को हराकर बड़ा उलटफेर किया है. आगे विश्वकप में अफगानिस्तान ये जीत का सिलसिला जारी रखना

 चाहेगी. बड़ी टीमों के लिए आगे बड़ी चुनौती साबित हो सकती है.

पुणे में खेले गए श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. शाहीदी और उमरजई की जबरदस्त पारी की बदौलत 28 गेंद शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. निशांका 46, मेंडिस 39 और समरविक्रमा 36 कुछ हद तक जरूर पारी को संभाला, श्रीलंका की पूरी टीम 241 पर सिमट गई. फारूकी ने 4 विकेट झटके.

7 विकेट से जीता अफगानिस्तान

जवाब में 242 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही. गुरबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गये. जादरान 39, रहमत शाह 62, शाहीदी 58 नाबाद और उमरजई 73 नाबाद की शानदार पारियों की बदौलत अफगानिस्तान ने यह मुकाबला 28 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से जीत लिया. 

पॉइंट्स टेबल्स में 5वें स्थान पर

अफगानिस्तान की यह जीत कई मायनों में बेहद शानदार रही. पॉइंट टेबल्स में अफगानिस्तान ने छलांग लगाते हुए पांचवे पायदान पर पहुंच गया है. जिस तरह से इस टीम को शुरुआत में कम आंका जा रहा था. इंग्लैंड,पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों को हराकर अन्य टीमों को आगाह कर दिया. क्योंकि जिस तरह से अफगानिस्तान खेल रही है, कहीं न कहीं बड़ा उलटफेर आगे भी कर सकती है.

Related Posts

Latest News

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
उत्तर प्रदेश में 1 से 6 सितंबर तक मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए योगी सरकार ने प्रशासन को...
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

Follow Us