Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Gujarat के Rajkot में भीषण अग्निकांड से जलकर ख़ाक हुआ TRP Gaming Zone ! 24 की मौत से हड़कंप, कई लापता

Gujarat के Rajkot में भीषण अग्निकांड से जलकर ख़ाक हुआ TRP Gaming Zone ! 24 की मौत से हड़कंप, कई लापता
राजकोट के TRP Gaming Zone में लगी भीषण आग 24 से ज्यादा की मौत : Image Credit AP/PTI

Gujarat News In Hindi

गुजरात (Gujarat) के राजकोट (Rajkot) में एक निजी Gaming Zone में भीषण आग से 24 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में अभी भी लोग लापता हैं. मरने वालों में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हैं. इस दुखद घटना पर नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सहित कई दिग्गजों ने दुःख व्यक्त किया है.

Gujarat Rajkot Fire: गुजरात एक बार फिर बड़े हादसे दहल उठा. मोरबी ब्रिज हादसे से अभी तक लोग सदमे पूरी तरह उभरे थे कि राजकोट स्थित एक निजी गेम जोन (Gaming Zone) में भीषण आग से कई जिंदगी तबाह हो गईं. जानकारी के मुताबिक दुखद हादसे में कुल 24 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 12 बच्चे शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि भीषण अग्निकांड (Rajkot Fire) में अभी भी सात लोग लापता हैं. जानकारों की माने तो मरने वालों की संख्या अभी भी बढ़ सकती है. बताया जा रहा है कि अग्निकांड में टीआरपी गेम जोन (TRP Gaming Zone) पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है.

हालाकि दमकल की कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है मलवा इतना है की किसी को पहचान पाना बड़ा मुश्किल है. वहीं कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं. घटना के बाद से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है लेकिन मरने वालो के शवों की पहचान होना बड़ा मुश्किल है.

जानकारी के अनुसार DNA Test के बाद ही मरने वालों की पहचान की जा सकती है. राजकोट में हुए हादसे में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (CM Bhupendra Patel) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गहरा दुःख व्यक्त किया है.

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

राजकोट के Gaming Zone में आग से बिखर गए परिवार 

गुजरात (Gujarat) के राजकोट में निजी Gaming Zone में भीषण आग से कई परिवार बिखर गए. बताया जा है कि शनिवार दोपहर अचानक जैसे ही आग लगने जानकारी प्रशासन को हुई वैसे ही दमकल की कई गाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में प्रशासन भी पहुंचा लेकिन भीषण गर्मी के कारण आग ने प्रचंड रूप ले लिया था जिसकी वजह से उसमें काबू पाना काफी मुश्किल हो रहा था. बताया जा रहा है कि कई लोग उस समय अंदर फंसे थे जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे भी थे लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका. 

 जब भीषण आग के सामने प्रशासन और परिजन हो गए मजबूर 

TRP Gaming Zone में लगी आग की जानकारी जैसे ही बच्चों के परिजनों को हुई वैसे ही चारो ओर हड़कंप मच गया. प्रशासन भी और दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं. वहीं बच्चों के परिजन प्रशासन के सामने रोते बिलखते हुए हांथ जोड़कर प्रार्थना करते रहें की उनके बच्चों को बचा लो.

परिजनों की व्याकुलता देख प्रशासन भी भावुक हो गया लेकिन आग की विवशता के आगे उनका कोई बस नहीं चला. बताया जा रहा है कि 4 घंटे से अधिक समय लगने के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी थी. वहीं कई लोग अभी भी उसमें फंसे हुए हैं. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए SIT गठित कर दी है. 

कैसे हुआ Gaming Zone में हादसा, क्या कहते हैं जानकर

राजकोट (Rajkot) में गर्मियों की छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में बच्चे TRP Gaming Zone में गए थे. जानकारी के मुताबिक वहां 20 से अधिक अलग-अलग गेम खेलने की सुविधा थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस समय बच्चे खेल का मजा ले रहे थे उसी समय एसी कंप्रेसर अचानक फट गया जिससे वहां आग लग गई लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

जानकारों का कहना है कि Gaming Zone के अंदर आग से काबू पाने वाले यंत्रों की बड़ी संख्या में कमी थी. प्रशासन ने कड़ी मेहनत के बाद करीब साढ़े चार घंटे में आग पर काबू पाया लेकिन गेम जोन में सब कुछ जलकर खाक हो गया है. राजकोट के पुलिस आयुक्त राजू भार्गव ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि जो बच्चे फिलहाल लापता हैं उन्हें ढूंढने और मृतकों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं साथ ही जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं उनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी.

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us