Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Jaya Prada Arrest Warrant: अभिनेत्री जयाप्रदा फरार घोषित ! कोर्ट ने पुलिस को दिए ये आदेश

Jaya Prada Arrest Warrant: अभिनेत्री जयाप्रदा फरार घोषित ! कोर्ट ने पुलिस को दिए ये आदेश
जया प्रदा, image credit original source

जया प्रदा बायोग्राफी

जानी मानी फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा (Jaya Prada) के खिलाफ रामपुर (Rampur) की एमपी एमएलए कोर्ट की ओर से अभिनेत्री को फरार घोषित कर दिया गया है यही नहीं कोर्ट द्वारा पुलिस को उन्हें अरेस्ट कर पेश करने के आदेश दिए गए हैं दरअसल साल 2019 में लोकसभा चुनाव के समय उनके खिलाफ कंडक्ट आफ कोर्ट यानी अचार संहिता का उल्लंघन करने के दो मामले दर्ज है.

जय प्रदा को कोर्ट ने किया फरार घोषित

पूर्व सांसद व फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा (Jaya Prada) के खिलाफ रामपुर (Rampur) की एमपी एमएलए कोर्ट (MPMLA Court) की ओर से धारा 82 के तहत कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. दरअसल लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान उन पर आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले दर्ज थे इस दौरान उन्हें कोर्ट की ओर से पेश होने के आदेश दिए गए लेकिन वह तारीख पर नहीं पहुंची इसलिए उनके खिलाफ नौ बार गैर जमानती वारंट भी जारी किया जा चुका है इसके बाद अब कोर्ट ने उन्हें फरार घोषित कर दिया है.

former_mp_jaya_prada_declared_absconding
जया प्रदा, image credit original source

आचार संहिता का किया था उल्लंघन

2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान रामपुर लोकसभा की सीट पर समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन हुआ था और गठबंधन की ओर से आजम खान को प्रत्याशी बनाया गया था जिनके खिलाफ भाजपा की ओर से फिल्म एक्ट्रेस जय प्रदा को प्रत्याशी बनाया गया था इस दौरान उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया था जिसके बाद उन पर दो मुकदमे दर्ज किए गए थे जिसकी सुनवाई रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में होनी थी इसके बाद कोर्ट ने उन्हें कई बार बुलाया लेकिन वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुई मंगलवार को उन्हें कोर्ट में सुनवाई के लिए बुलाया गया था लेकिन वह नहीं पहुंची अब कोर्ट ने उनके खिलाफ कल रुख अपनाते हुए सीआरपीसी की धारा 82 की कार्रवाई की है.

धारा 82 के तहत की गई कार्रवाई

मजिस्ट्रेट द्वारा बताया गया कि अभिनेत्री जयाप्रदा को बयान दर्ज करने के लिए कोर्ट ने तलब किया था लेकिन वह कई बार बुलाने के बावजूद कोर्ट नहीं पहुंची यही नहीं कोर्ट द्वारा कई बार उन्हें फोन भी किया गया लेकिन उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ होने की वजह से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है इसलिए कोर्ट ने उनके खिलाफ धारा 82 के तहत कार्रवाई की है साथ ही पुलिस को आदेशित करते हुए कहा है कि अगली सुनवाई 6 मार्च को है इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए.

जानिए जया प्रदा के बारे में ये भी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री जयाप्रदा अपने समय की जानी मानी कलाकार है उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है उनके फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1979 में रिलीज हुई फिल्म सरगम से बॉलीवुड में एंट्री ली थी यही नहीं उन्होंने दक्षिण की सिनेमा में भी काफी काम किया है जिसके चलते उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में अलग-अलग भाषाओं में 300 से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुकी है.

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

लेकिन शायद वह भूल चुकी है कि कोर्ट का उल्लंघन करना या कानून को अपने हाथ में लेना यह सब रील लाइफ में हो सकता है रियल लाइफ में नहीं फिलहाल अब देखने वाली बात यह है कि अगली तारीख यानी 6 मार्च को होने वाली सुनवाई के लिए अभिनेत्री जयाप्रदा कोर्ट में खुद पेश होती है या उन्हें पुलिस गिरफ्तार करेगी.

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us