Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

ECIL Apprentice Vacancy: ईसीआईएल ने निकाली 484 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, जानिए कब कर सकते हैं आवेदन

ECIL Apprentice Vacancy: ईसीआईएल ने निकाली 484 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, जानिए कब कर सकते हैं आवेदन
इसीआईएल ने अप्रेंटिस पद पर निकाली भर्ती, फोटो साभार सोशल मीडिया

ECIL ने 484 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है, इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर 25 सितम्बर से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए आईटीआई होना आवश्यक है. अलग-अलग क्षेत्रों में आईटीआई ट्रेड के अप्रेंटिस पदों पर भर्तियां की जाएंगी. योग्य उम्मीदवार 10 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे.


हाईलाइट्स

  • ईसीआईएल ने 484 अप्रेंटिस पदों पर निकाली भर्ती
  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 25 सितम्बर से कर सकते हैं आवेदन
  • आईटीआई पास होना आवश्यक , चयन आईटीआई में प्राप्तांको के आधार पर होगा

Ecil has recruited 484 apprentice posts : ईसीआईएल भारत सरकार के अधीन काम करने वाली कंपनी है इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड अप्रेंटिस पदों पर भर्तियां निकाली है. इसमें कई ट्रेड्स पर भर्ती की जाएंगी. चलिए इस विषय में आपको बताते है कि उम्मीदवार किस तरह से आवेदन कर सकते हैं और अंतिम तारीख आवेदन की क्या रखी गयी है.

ईसीआईएल ने 484 अप्रेंटिस पदों पर निकाली भर्ती

इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) विभिन्न ट्रेड्स के 484 अप्रेंटिस पदों पर भर्तियां निकाल रही है. जो भी उम्मीदवार हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पर 25 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया कर सकते हैं. यह सभी पद अप्रेंटिस पदों पर निकल गए हैं खास तौर से इस भर्ती के लिए आईटीआई पास होना आवश्यक है.

इन पदों पर निकाली भर्ती

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

इस भर्ती के लिए आप इन ट्रेड्स पर आवेंदन कर सकते हैं, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिक, पेंटर, वेल्डर, मशीनिस्ट के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी. 484 पदों में से कुल 243 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं. कुल 24 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए,अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 131 पद, अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए 73 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 37 पद आरक्षित हैं. 20 पदों पर दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आरक्षण दिया जाएगा.

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

ये उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

आवेदन के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना आवश्यक है, वे ही आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है. आयु की गणना 31 अक्टूबर, 2023 के अनुसार की जाएगी. एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी गयी है. चयन के बाद ट्रेनिंग नवंबर से शुरू होगी, 1 साल की ट्रेनिंग होगी.

ऐसे होगी चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर होगा. मेरिट सूची आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. फिर 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक डॉक्युमेंट्स का सत्यापन होगा.

70 प्रतिशत पदों पर सरकारी संस्थान से ITI करने वाले उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा. बाकी 30 प्रतिशत पदों पर प्राइवेट संस्थान से ITI करने वाले उम्मीदवार नियुक्त किया जाएगा. इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को 7,700 से 8,050 रुपये प्रतिमाह प्रशिक्षण भत्ता दिया जाएगा.

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

उम्मीदवारों को सबसे पहले कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा. इसके बाद ECIL की आधिकारिक वेबसाइट में करियर सेक्शन पर जाएं, भर्ती अधिसूचना लिंक पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म खोलें, सभी जरूरी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारियां दर्ज कर दें और फॉर्म जमा करें. आवेदन के लिए आईटीआई उत्तीर्ण प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, 10वीं की अंकसूची, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन फोटो अपलोड करना अनिवार्य है.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us