Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

अहमदाबाद विमान हादसे में कितनो की मौत: 242 में से 241 की मौत, चमत्कार से बचे रमेश विश्वास कुमार, मिलेगी 1 करोड़ की सहायता

अहमदाबाद प्लेन हादसे में 241 यात्रियों की मौत चमत्कारी रूप से बचा रमेश विश्वास कुमार: Image Credit Original Source

अहमदाबाद प्लेन हादसा

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के दो मिनट बाद क्रैश हो गई. हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई जबकि सिर्फ एक यात्री, रमेश विश्वास कुमार, चमत्कारिक रूप से बच निकले. टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ मुआवजे का ऐलान किया है.

Ahmedabad Plane Crash In Hindi: गुरुवार दोपहर गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) में एक भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेकऑफ के महज दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

हादसे के वक्त विमान में कुल 242 लोग सवार थे. इनमें से 241 की मौत हो चुकी है. हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. चमत्कारिक रूप से एकमात्र यात्री, ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार, इस भीषण हादसे में जीवित बचे हैं.

सीट 11A पर बैठे रमेश विश्वास कुमार की जान बची

इस हादसे में एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति हैं भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार. वह फ्लाइट में सीट नंबर 11A पर सवार थे. हादसे के तुरंत बाद उन्हें विमान से बाहर निकलते हुए घायल अवस्था में देखा गया. उनका एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

फिलहाल उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इससे पहले कुछ रिपोर्टों में एक और व्यक्ति के घायल होने की बात कही गई थी, लेकिन अब पुष्टि हो चुकी है कि सिर्फ रमेश ही बचे हैं. गृहमंत्री अमित शाह ने उनसे मुलाकात भी की है.

Read More: Petrol Diesel New Rates: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, एक हफ्ते में दूसरी बार लगा महंगाई का झटका

241 शवों की पहचान DNA टेस्ट से होगी

इस हादसे में जान गंवाने वाले 241 यात्रियों के शव बुरी तरह से झुलस गए हैं, जिससे उनकी पहचान करना बेहद कठिन हो गया है. गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी दी है कि सभी शवों की पहचान के लिए 1000 से ज्यादा DNA टेस्ट किए जाएंगे.

Read More: Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं

मृतकों के परिजनों के DNA सैंपल भी लिए जा रहे हैं. सरकार ने विदेशों में बसे यात्रियों के परिजनों से भी संपर्क साध लिया है ताकि प्रक्रिया में कोई देरी न हो. शवों को फिलहाल सिविल हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है.

Read More: Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

कितने लोग थे सवार: भारतीय, ब्रिटिश, पुर्तगाली और कनाडाई नागरिक शामिल

AI-171 फ्लाइट में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे. इनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे. यात्रियों में 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे. हादसा इतना भीषण था कि विमान गिरते ही आग का गोला बन गया.

प्लेन एयरपोर्ट से ज्यादा दूर नहीं जा सका और मेघानीनगर इलाके में एक इमारत से टकरा गया. वह इमारत बी.जे. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स की थी. हादसे के वक्त 50 से ज्यादा डॉक्टर वहां मौजूद थे, जिनमें से 15 से ज्यादा घायल हुए हैं. हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (Vijay Rupani) का भी निधन हुआ है.

फिर सवालों में ड्रीमलाइनर की सुरक्षा, पहले भी लग चुकी है उड़ान पर रोक

Air India का जो विमान क्रैश हुआ, वह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था. यह विमान ईंधन की बचत और आरामदायक यात्रा के लिए जाना जाता है, लेकिन इसकी सुरक्षा पर पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं.

2013 में बैटरी से जुड़ी तकनीकी खराबियों के चलते दुनियाभर में इस मॉडल की उड़ानों पर रोक लगाई गई थी. इस हादसे के बाद एक बार फिर ड्रीमलाइनर की टेक्निकल जांच की मांग उठने लगी है. टेकऑफ के महज 2 मिनट बाद हुआ यह हादसा विमान की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

टाटा ग्रुप देगा मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ का मुआवजा

टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप प्रत्येक मृतक यात्री के परिजनों को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता देगा. इसके अलावा हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज भी पूरी तरह टाटा ग्रुप की ओर से कराया जाएगा.

चंद्रशेखरन ने यह भी कहा कि हादसे में क्षतिग्रस्त बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास की मरम्मत और पुनर्निर्माण में भी ग्रुप मदद करेगा. यह सहायता पहल संकट की घड़ी में राहत का बड़ा कदम मानी जा रही है.

13 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

अहमदाबाद विमान हादसे में कितनो की मौत: 242 में से 241 की मौत, चमत्कार से बचे रमेश विश्वास कुमार, मिलेगी 1 करोड़ की सहायता

अहमदाबाद प्लेन हादसा

Ahmedabad Plane Crash In Hindi: गुरुवार दोपहर गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) में एक भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेकऑफ के महज दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

हादसे के वक्त विमान में कुल 242 लोग सवार थे. इनमें से 241 की मौत हो चुकी है. हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. चमत्कारिक रूप से एकमात्र यात्री, ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार, इस भीषण हादसे में जीवित बचे हैं.

सीट 11A पर बैठे रमेश विश्वास कुमार की जान बची

इस हादसे में एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति हैं भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार. वह फ्लाइट में सीट नंबर 11A पर सवार थे. हादसे के तुरंत बाद उन्हें विमान से बाहर निकलते हुए घायल अवस्था में देखा गया. उनका एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

फिलहाल उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इससे पहले कुछ रिपोर्टों में एक और व्यक्ति के घायल होने की बात कही गई थी, लेकिन अब पुष्टि हो चुकी है कि सिर्फ रमेश ही बचे हैं. गृहमंत्री अमित शाह ने उनसे मुलाकात भी की है.

241 शवों की पहचान DNA टेस्ट से होगी

इस हादसे में जान गंवाने वाले 241 यात्रियों के शव बुरी तरह से झुलस गए हैं, जिससे उनकी पहचान करना बेहद कठिन हो गया है. गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी दी है कि सभी शवों की पहचान के लिए 1000 से ज्यादा DNA टेस्ट किए जाएंगे.

मृतकों के परिजनों के DNA सैंपल भी लिए जा रहे हैं. सरकार ने विदेशों में बसे यात्रियों के परिजनों से भी संपर्क साध लिया है ताकि प्रक्रिया में कोई देरी न हो. शवों को फिलहाल सिविल हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है.

कितने लोग थे सवार: भारतीय, ब्रिटिश, पुर्तगाली और कनाडाई नागरिक शामिल

AI-171 फ्लाइट में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे. इनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे. यात्रियों में 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे. हादसा इतना भीषण था कि विमान गिरते ही आग का गोला बन गया.

प्लेन एयरपोर्ट से ज्यादा दूर नहीं जा सका और मेघानीनगर इलाके में एक इमारत से टकरा गया. वह इमारत बी.जे. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स की थी. हादसे के वक्त 50 से ज्यादा डॉक्टर वहां मौजूद थे, जिनमें से 15 से ज्यादा घायल हुए हैं. हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (Vijay Rupani) का भी निधन हुआ है.

फिर सवालों में ड्रीमलाइनर की सुरक्षा, पहले भी लग चुकी है उड़ान पर रोक

Air India का जो विमान क्रैश हुआ, वह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था. यह विमान ईंधन की बचत और आरामदायक यात्रा के लिए जाना जाता है, लेकिन इसकी सुरक्षा पर पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं.

2013 में बैटरी से जुड़ी तकनीकी खराबियों के चलते दुनियाभर में इस मॉडल की उड़ानों पर रोक लगाई गई थी. इस हादसे के बाद एक बार फिर ड्रीमलाइनर की टेक्निकल जांच की मांग उठने लगी है. टेकऑफ के महज 2 मिनट बाद हुआ यह हादसा विमान की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

टाटा ग्रुप देगा मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ का मुआवजा

टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप प्रत्येक मृतक यात्री के परिजनों को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता देगा. इसके अलावा हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज भी पूरी तरह टाटा ग्रुप की ओर से कराया जाएगा.

चंद्रशेखरन ने यह भी कहा कि हादसे में क्षतिग्रस्त बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास की मरम्मत और पुनर्निर्माण में भी ग्रुप मदद करेगा. यह सहायता पहल संकट की घड़ी में राहत का बड़ा कदम मानी जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक
फतेहपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन संगठन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के वरिष्ठ...
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

Follow Us