Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन हादसा ! पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित 242 लोग थे सवार, लंदन जा रहा था विमान

गुजराज के अहमदाबाद में प्लेन हादसा पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का नाम शामिल: Image Credit Original Source

अहमदाबाद प्लेन हादसा

गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस प्लेन में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का नाम भी सामने आया है. हादसा मेघानीनगर इलाके में हुआ और विमान में आग लग गई.

Gujarat Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 बुधवार दोपहर टेकऑफ के चंद मिनटों बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था, जो उड़ान भरते ही मेघानीनगर इलाके में क्रैश हो गया.

हादसे के वक्त विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे. इस फ्लाइट की पैसेंजर लिस्ट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (Vijay Rupani) का नाम भी शामिल है.

टेकऑफ के दो मिनट बाद हुआ भीषण हादसा

यह दिल दहला देने वाला हादसा दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर हुआ. एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 1:38 PM पर उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के महज दो मिनट बाद ही विमान क्रैश हो गया.

चश्मदीदों के मुताबिक, विमान कुछ सेकंड तक ऊपर गया और फिर अचानक नीचे की ओर गिरा. क्रैश के बाद घटनास्थल से काले धुएं का गुबार उठता देखा गया. यह हादसा अहमदाबाद के घनी आबादी वाले मेघानीनगर क्षेत्र में हुआ. राहत और बचाव कार्य में तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं.

Read More: Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं

विजय रुपाणी का नाम पैसेंजर लिस्ट में, सीट नंबर 2D दर्ज

इस दुर्घटनाग्रस्त विमान की यात्री सूची सामने आई है, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (Vijay Rupani) का नाम 12वें नंबर पर दर्ज है. उनका सीट नंबर 2D था. हादसे के बाद से ही उनके सुरक्षित होने या न होने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

एयर इंडिया (Air India) और प्रशासन की ओर से फिलहाल इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. विजय रुपाणी गुजरात की राजनीति में एक महत्वपूर्ण चेहरा रहे हैं, और इस हादसे के बाद राजनीतिक हलकों में भी गहरी चिंता देखी जा रही है.

Read More: Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

कैसा था हादसे का शिकार हुआ विमान, कितने साल पुराना था

एयर इंडिया की यह फ्लाइट Boeing 787-8 Dreamliner विमान थी, जिसे तकरीबन 11 साल पहले खरीदा गया था. यह एयरक्राफ्ट आम तौर पर लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

हालांकि यह विमान नई तकनीक से लैस था, फिर भी दुर्घटना की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. DGCA (Directorate General of Civil Aviation) की विशेष टीम को हादसे की जांच में लगाया गया है, जो ब्लैक बॉक्स की मदद से दुर्घटना के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश करेगी.

एयर इंडिया और पुलिस ने की हादसे की पुष्टि, गृह मंत्री ने लिया संज्ञान

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि फ्लाइट AI171 अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई थी और टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अहमदाबाद पुलिस ने भी पुष्टि की है कि हादसा दोपहर करीब 1:40 बजे हुआ.

फायर ऑफिसर जयेश खड़िया ने बताया कि विमान में आग लगने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री और अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर से बात कर पूरी जानकारी ली है और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है.

विजय रुपाणी: एक साधारण कार्यकर्ता से गुजरात के मुख्यमंत्री तक का सफर

विजय रुपाणी अगस्त 2016 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे. वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं और लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी के साथ संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे. 22 दिसंबर 2017 को उन्हें दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाया गया था.

विजय रुपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार के रंगून (अब यांगून) में हुआ था. वे अपने पिता रमणीकलाल रुपाणी की सातवीं संतान हैं और परिवार में सबसे छोटे हैं. राजनीति में उनकी छवि एक सुलझे हुए नेता की रही है. इस विमान हादसे में उनका नाम सामने आने से पूरे गुजरात में चिंता की लहर है.

12 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन हादसा ! पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित 242 लोग थे सवार, लंदन जा रहा था विमान

अहमदाबाद प्लेन हादसा

Gujarat Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 बुधवार दोपहर टेकऑफ के चंद मिनटों बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था, जो उड़ान भरते ही मेघानीनगर इलाके में क्रैश हो गया.

हादसे के वक्त विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे. इस फ्लाइट की पैसेंजर लिस्ट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (Vijay Rupani) का नाम भी शामिल है.

टेकऑफ के दो मिनट बाद हुआ भीषण हादसा

यह दिल दहला देने वाला हादसा दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर हुआ. एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 1:38 PM पर उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के महज दो मिनट बाद ही विमान क्रैश हो गया.

चश्मदीदों के मुताबिक, विमान कुछ सेकंड तक ऊपर गया और फिर अचानक नीचे की ओर गिरा. क्रैश के बाद घटनास्थल से काले धुएं का गुबार उठता देखा गया. यह हादसा अहमदाबाद के घनी आबादी वाले मेघानीनगर क्षेत्र में हुआ. राहत और बचाव कार्य में तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं.

विजय रुपाणी का नाम पैसेंजर लिस्ट में, सीट नंबर 2D दर्ज

इस दुर्घटनाग्रस्त विमान की यात्री सूची सामने आई है, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (Vijay Rupani) का नाम 12वें नंबर पर दर्ज है. उनका सीट नंबर 2D था. हादसे के बाद से ही उनके सुरक्षित होने या न होने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

एयर इंडिया (Air India) और प्रशासन की ओर से फिलहाल इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. विजय रुपाणी गुजरात की राजनीति में एक महत्वपूर्ण चेहरा रहे हैं, और इस हादसे के बाद राजनीतिक हलकों में भी गहरी चिंता देखी जा रही है.

कैसा था हादसे का शिकार हुआ विमान, कितने साल पुराना था

एयर इंडिया की यह फ्लाइट Boeing 787-8 Dreamliner विमान थी, जिसे तकरीबन 11 साल पहले खरीदा गया था. यह एयरक्राफ्ट आम तौर पर लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

हालांकि यह विमान नई तकनीक से लैस था, फिर भी दुर्घटना की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. DGCA (Directorate General of Civil Aviation) की विशेष टीम को हादसे की जांच में लगाया गया है, जो ब्लैक बॉक्स की मदद से दुर्घटना के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश करेगी.

एयर इंडिया और पुलिस ने की हादसे की पुष्टि, गृह मंत्री ने लिया संज्ञान

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि फ्लाइट AI171 अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई थी और टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अहमदाबाद पुलिस ने भी पुष्टि की है कि हादसा दोपहर करीब 1:40 बजे हुआ.

फायर ऑफिसर जयेश खड़िया ने बताया कि विमान में आग लगने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री और अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर से बात कर पूरी जानकारी ली है और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है.

विजय रुपाणी: एक साधारण कार्यकर्ता से गुजरात के मुख्यमंत्री तक का सफर

विजय रुपाणी अगस्त 2016 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे. वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं और लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी के साथ संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे. 22 दिसंबर 2017 को उन्हें दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाया गया था.

विजय रुपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार के रंगून (अब यांगून) में हुआ था. वे अपने पिता रमणीकलाल रुपाणी की सातवीं संतान हैं और परिवार में सबसे छोटे हैं. राजनीति में उनकी छवि एक सुलझे हुए नेता की रही है. इस विमान हादसे में उनका नाम सामने आने से पूरे गुजरात में चिंता की लहर है.

Latest News

फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
फतेहपुर शहर के आवास विकास में शनिवार को फायर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. फायर ब्रिगेड टीम ने गैस...
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार
Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल
Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Follow Us