राष्ट्रीय
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
और पढ़ें... Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई. उनका असली नाम विश्वनाथ दिनकरराव पाटेकर है. थिएटर से शुरू हुआ उनका सफर फिल्मों, निर्देशन और समाजसेवा तक पहुंचा. आइए जानते हैं नाना पाटेकर की जिंदगी, परिवार, संघर्ष और फिल्मी करियर की पूरी कहानी. Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद ग्राहकों को हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग काम निपटाने का अतिरिक्त मौका मिला है. हालांकि निजी बैंक सामान्य रूप से बंद रह सकते हैं और कुछ शाखाओं में कर्मचारी संगठनों के रुख के कारण सेवाएं प्रभावित होने की संभावना भी है. Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. कई इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई. हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. इमारत में पीजी संचालित होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे. एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं. Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
नीट-यूजी परीक्षा विवाद और लगातार जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्यागपत्र भेजने की जानकारी दी. अपने पत्र में उन्होंने युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए यह निर्णय लेने की बात कही. NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है. सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है. शिक्षा मंत्रालय परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने के लिए व्यापक सुधार लागू करने की तैयारी में जुट गया है. Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को मंगलवार शाम सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया. उन्हें ICU में भर्ती किया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है. सफदरजंग अस्पताल ने बताया कि डिस्चार्ज के समय उनकी हालत लगभग स्थिर थी, हालांकि पैनसाइटोपीनिया और पोटैशियम का स्तर अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है. Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन मंगलवार को उस समय तेज हो गया जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठ गए. दिल्ली पुलिस ने तीनों नेताओं को हिरासत में ले लिया. इस दौरान विपक्ष ने केंद्र सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया. Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
संसद मार्च और मानसून सत्र से पहले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपने अनशन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह 20 जुलाई को अपना अनशन समाप्त करने को तैयार हैं, लेकिन इसके लिए सरकार और राजनीतिक दलों के सामने तीन स्पष्ट शर्तें रखी हैं. वांगचुक का कहना है कि उनकी लड़ाई शिक्षा सुधार, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर है. CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान उस समय अभूतपूर्व स्थिति पैदा हो गई जब स्वयं अपना पक्ष रख रहे याचिकाकर्ता प्रबल प्रताप ने अदालत में कथित तौर पर अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया और कागज हवा में उछाल दिए. सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें कोर्टरूम से बाहर ले जाया. हालांकि, अदालत ने उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू नहीं करने का फैसला किया. केंद्रीय मंत्री को 99.60 लाख की सब्सिडी: अपने ही मंत्रालय की योजना से लाभ मिलने पर उठा विवाद, जानिए पूरा मामला
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) की योजना के तहत 99.60 लाख रुपये की सब्सिडी मिलने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. आरोप है कि उन्हें अपने ही मंत्रालय के अधीन संचालित योजना का लाभ मिला. वहीं मंत्री ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने एक किसान के रूप में नियमों के तहत आवेदन किया था और पूरी प्रक्रिया निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पूरी हुई. कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं. लमतरा ब्रिज के पास यात्री बस और ओवरलोड हाइवा की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल यात्री को 1 लाख रुपये सहायता देने की घोषणा की है. 