Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Delhi Red Fort Blast: तेज धमाके से दहल उठी दिल्ली ! अब तक 10 लोगों की मौत 30 से अधिक घायल, पूरे देश में हाई अलर्ट

Delhi Red Fort Blast: तेज धमाके से दहल उठी दिल्ली ! अब तक 10 लोगों की मौत 30 से अधिक घायल, पूरे देश में हाई अलर्ट
तेज धमाके से दहकी दिल्ली पूरे देश में हाई एलर्ट, अब 10 की मौत कई घायल: Image Credit Original Source

Delhi Red Fort Blast ने सोमवार शाम दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को हिला दिया जब लाल किले के पास खड़ी एक i20 कार में जोरदार धमाका हुआ. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि चार किलोमीटर दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी और पूरा इलाका दहशत में आ गया. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक घायल हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. धमाके के बाद दिल्ली समेत पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक खड़ी i20 कार में अचानक भीषण विस्फोट हो गया. धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की सड़कें हिल उठीं, हवा में आग और धुआं फैल गया और लोगों में चीख-पुकार मच गई. आसपास की छह गाड़ियां धमाके की चपेट में आकर धू-धू कर जल उठीं, जबकि 20 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. दिल्ली पुलिस, एनएसजी और दमकल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया.

लाल किले के पास हुआ भीषण धमाका, दिल्ली दहली

बताया जा है कि शाम करीब 6 बजकर 52 मिनट पर लाल किले के पास खड़ी एक i20 कार में तेज धमाका हुआ जिसने पूरे मध्य दिल्ली को हिला दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि चांदनी चौक, भागीरथ पैलेस और दरियागंज तक इसकी गूंज सुनाई दी.

धमाके के तुरंत बाद कार से आग की ऊंची लपटें उठीं और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. धमाके के कारण छह वाहन पूरी तरह जल गए जबकि 20 से ज्यादा वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा. आस-पास की दुकानों के शीशे टूट गए और कई इमारतों में कंपन महसूस हुआ.

राहत और बचाव कार्य में जुटी पुलिस और दमकल

धमाके की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, अग्निशमन विभाग और एनएसजी की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं. सात फायर टेंडर और छह एंबुलेंस राहत कार्य के लिए भेजी गईं. दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में देर रात तक जुटे रहे.

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और लोगों की आवाजाही रोक दी. घायलों को तुरंत लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 30 घायल हैं. तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

एनएसजी और एंटी-टेरर टीम कर रही हैं जांच

Delhi Red Fort Blast की गंभीरता को देखते हुए जांच का जिम्मा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) को सौंपा गया है. शुरुआती जांच में पुष्टि हुई है कि धमाका i20 कार में हुआ था.

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह आतंकी साजिश थी या किसी तकनीकी खराबी का नतीजा. एनएसजी की टीम ने घटनास्थल से कार के अवशेष और विस्फोटक सामग्री के नमूने एकत्र किए हैं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और कार के मालिक की पहचान करने की कोशिश में जुटी है.

दिल्ली में हाई अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई गई

इस धमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. लाल किला, इंडिया गेट, संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी है.

चांदनी चौक, कश्मीरी गेट और दरियागंज इलाके में बैरिकेडिंग कर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया. दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच एजेंसियों को हर एंगल से जांच करने के निर्देश दिए हैं.

अस्पताल में अफरा-तफरी, गृह मंत्री पहुंचे एलएनजेपी

एलएनजेपी अस्पताल में सोमवार रात का नजारा बेहद दर्दनाक था. कई घायलों के शरीर बुरी तरह झुलस गए थे. अस्पताल के निदेशक डॉ. बी.एल. चौधरी ने बताया कि एक घायल का बायां चेहरा और आंख पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.

गृह मंत्री अमित शाह देर रात अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. उन्होंने डॉक्टरों को सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और एनएसजी अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि “हर संभावना की जांच की जा रही है, किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.”

देशभर में शोक और चिंता, पीएम ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Delhi Red Fort Blast पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “यह घटना बेहद दर्दनाक है. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा.” गृह मंत्रालय ने इस मामले की रिपोर्ट मांगी है. कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और कई अन्य दलों ने भी इस घटना की निंदा की है. धमाके ने एक बार फिर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us