Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:दिवाली से पहले 25 हज़ार परिवारों के घरों में हुआ अंधेरा..सरकार ने छीन ली होमगार्डों की नौकरी.!

यूपी:दिवाली से पहले 25 हज़ार परिवारों के घरों में हुआ अंधेरा..सरकार ने छीन ली होमगार्डों की नौकरी.!

यूपी सरकार ने 25 हजार होमगार्ड के जवानों की संविदा समाप्त करने का आदेश दे दिया।जिसके बाद यूपी में कार्यरत करीब 90 हज़ार होमगार्डों के जवानों में से 25 हज़ार होमगार्ड बेरोजगार हो गए हैं...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

Lucknow news:योगी सरकार के एक निर्णय से उत्तर प्रदेश में रहने वाले 25 हजार परिवारों के सामने अचानक से रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया।दरअसल योगी सरकार ने प्रदेश में कार्यरत 25 हज़ार होमगार्डों की तत्काल प्रभाव से संविदा समाप्त करने का आदेश दे दिया है।

कौन से होमगार्ड्स जवान हुए हैं बाहर..?

प्रदेश के जिन 25 हज़ार होमगार्ड की सेवा समाप्त की गई है वह सभी के सभी पुलिस विभाग में तैनात थे।पुलिस विभाग में तैनात ये होमगार्ड ट्रैफिक, डॉयल 100 सहित कई पुलिस थाने और चौकी में नियुक्ति पाकर यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल की तरह काम करते थे।सरकार की तरफ़ से जारी हुए आदेश के बाद इन सभी होमगार्ड के जवानों की सेवा को 15 अक्टूबर से समाप्त कर दिया गया है।

क्यों लिया सरकार ने यह निर्णय..?

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

आखिरकार योगी सरकार को 25 हज़ार होमगार्डों को बाहर करने का निर्णय क्यों लेना पड़ा,इसके पीछे सबसे बड़ा कारण सुप्रीम कोर्ट का वह निर्णय है जिसमें हाल ही यह कहा गया था कि होमगार्ड जवानों को पुलिस के एक कांस्टेबल के बराबर मानदेय दिया जाए।जिसके बाद से ही लगातार योगी सरकार बजट का हवाला देकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को मानने में आनाकानी कर रही थी।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

ये भी पढ़े-फतेहपुर:यूनिफॉर्म वितरण सहित कई मामलों में अनियमितता पाए जाने पर दर्जन भर स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को जारी हुआ नोटिस..मांगा स्पष्टीकरण.!

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

लेक़िन अन्तोगत्वा सरकार ने होमगार्डों को 672 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से ड्यूटी भत्ता देने का निर्णय किया।आपको बता दे कि प्रदेश में तैनात क़रीब 90000 से होमगार्ड को ड्यूटी के दौरान अब तक 500 रुपये दैनिक भत्ता मिलता था।सरकारी बजट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तगड़ी बढ़ोतरी होनी तय थी जिसके मेनटेन रखने के लिए ही सरकार ने 25 हज़ार जवानों को एक झटके में नौकरी से निकाल बेरोजगार कर दिया है।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us