Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:बिगड़े मौसम ने बढ़ाई मुसीबतें..धान की फ़सल चौपट.!

फतेहपुर:बिगड़े मौसम ने बढ़ाई मुसीबतें..धान की फ़सल चौपट.!
फतेहपुर:खेत मे गिरी पड़ी धान की फ़सल।

बारिश औऱ तेज़ हवाएं चलने के कारण किसानों की धान की फसलें बर्बाद हो रहीं हैं..तेज़ हवाओ से पकी खड़ी धान की फ़सल पूरी तरह से खेतों में गिर गई है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

फतेहपुर:अन्नदाता इन दिनों चौतरफ़ा मार झेल रहें हैं।पहले तो तमाम सरकारी दावों औऱ घोषणाओं के बावजूद किसानों के फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहें हैं।दूसरी ओर मौसम की मार ने किसान की कमर को औऱ तोड़ दिया है।यूपी के अधिकांश जिलों में मंगलवार से शुरू हुई बारिश औऱ तेज़ हवाओ ने धान की फ़सल को पूरी तरह से चौपट कर दिया है।fatehpur weather news

ये भी पढ़ें-UP:यूपी के दो चर्चित IPS अफ़सरों पर दर्ज हुई एफआईआर..लगें हैं गम्भीर आरोप.!

ज्यादातर किसानों की धान की फ़सल इन दिनों पककर खेतों में कटने के लिए तैयार खड़ी थी लेकिन पहले तो तेज़ हवा चली जिसके चलते धान की फ़सल खेतों में ही गिर गई औऱ फिर उसके बाद शुरू हुई बारिश से फ़सल के खेत में ही सड़ने का ख़तरा बढ़ गया है।up weather news

फतेहपुर की बात करें तो यहाँ की तीनों तहसील क्षेत्रों में धान की खेती खूब जोरों पर होती है।और इस बारिश के चलते ज्यादातर धान की पकी खड़ी फ़सल खेतों में गिर गई है।

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

ये भी पढ़ें-बिकरु कांड:विकास दुबे की दस बीघे ज़मीन पर कब्ज़ा कर बो दी धान की फ़सल..प्रशासन के होश उड़े.!

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

बिंदकी तहसील क्षेत्र के औंग के रहने वाले ज्ञानू ठाकुर बताते हैं कि इस क्षेत्र में धान की फसल बुरी तरह चौपट हुई है।ज्यादतर फ़सल पक गई थी।हवा और बारिश ने फ़सल को गिरा दिया है।यदि ऐसे ही मौसम अगले कुछ दिन बना रहा तो फ़सल पूरी तरह चौपट हो जाएगी।

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

ये भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अचल सिंह का निधन.!

कृषि मौसम विज्ञान केंद्र थरियांव में तैनात कृषि मौसम वैज्ञानिक सचिन शुक्ला ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि आगामी 25 सितम्बर तक ऐसा ही मौसम रहेगा इसके बाद मौसम साफ़ होने की उम्मीद है।उन्होंने बताया कि धान जो लम्बाई में ज़्यादा बढ़ गया था वही गिरा है।उन्होंने बताया कि जहां तक फ़सल के नुकसान का सवाल है तो निश्चित तौर पर जो धान गिरा है उससे पैदावार में तो कमी जरूर आएगी।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us