Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Barabanki Cheating In LLB Exam: सरकार के नियम व कानून ठेंगें पर रख नकल माफियाओं ने उड़ाई धज्जियां ! 'कानून' की परीक्षा में गाइड रखकर की जा रही सामूहिक नकल का वीडियो वायरल

Barabanki Cheating In LLB Exam: सरकार के नियम व कानून ठेंगें पर रख नकल माफियाओं ने उड़ाई धज्जियां ! 'कानून' की परीक्षा में गाइड रखकर की जा रही सामूहिक नकल का वीडियो वायरल
सामूहिक नकल , image credit original source

Barabanki News In Hindi

उत्तर प्रदेश सरकार परीक्षाओं में नकल रोकने के लाख प्रयास कर ले, लेकिन नकल माफिया उनके इन प्रयासों को ठेंगा दिखा रहे हैं. इसकी बानगी बाराबंकी (Barabanki) जिले के सिटी लॉ कॉलेज में देखने को मिली है. जहां एलएलबी (Llb) की परीक्षा के दौरान शिक्षकों के सामने ही खुलेआम (Openly) गाइड (Guide) व आंसर शीट रख कर परीक्षार्थी नकल (Mass Cheating) कर रहे हैं. जिसका वीडियो एक छात्र ने बनाकर वायरल कर दिया. जिसके बाद परीक्षा की गोपनीयता पर सवाल खड़े होने लगे हैं.

कानून परीक्षा में सामूहिक नकल का वीडियो वायरल

हाल ही में उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) पुलिस कांस्टेबल परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था. जहां छात्रों का आरोप था कि पुलिस भर्ती पेपर लीक हुआ था. इसके बाद दोबारा परीक्षा कराई जाने की मांग पर छात्र अड़े हुए थे. जिसे सरकार ने मान लिया और इस परीक्षा को निरस्त कर दिया था. वहीं अब फिर से एक बार सरकार के इन कड़े कानून और नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नकल माफिया दिखाई दे रहे हैं. मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki) जिले का है जहां एक सिटी लॉ कॉलेज में एलएलबी (LLB Exams) की परीक्षा के दौरान खुलेआम नकल कराई जा रही थी यही नहीं इस कानून की परीक्षा में नियम और कानून दोनों को ताक पर रखकर धज्जियां उड़ाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

mass_cheating_in_law_college
गाइड रखकर नकल, image credit original source

गाइड रखकर हो रही नकल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छात्र लॉ कॉलेज में हर कक्ष में घूम-घूम कर कैमरा आन कर यह वीडियो बनाकर कॉलेज की पोल खोलता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसमें कह रहा है की गाइड, नोट्स, पेपर और कॉपी सिटी कॉलेज बाराबंकी देखिए उत्तर प्रदेश सरकार में उत्तर पहले यह कहते हुए दिखाई दे रहा है.

इस दौरान कई छात्रों को गाइड के साथ सामूहिक नकल करते हुए पकड़ा तो वहीं शिक्षकों ने भी उसका कैमरा बंद करने का प्रयास किया. जिसमें उसने यह भी कहा कि डीएम साहब लाइव है. हालांकि युगांतर प्रवाह वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

सरकार के नियमों को ताक पर उड़ाई जा रही धज्जियां

फिलहाल सरकार के लाख प्रयास के बावजूद भी नकल माफिया सरकार के नियमों व कानून के धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं इनका सरकार के नियमों पर कोई भी सीधा असर नहीं दिखाई दे रहा है. वीडियो वायरल होते ही सचल टीम हरकत में आई और कॉलेज में छापा मारा जहां 26 लोगों को नकल करते हुए पकड़ा. फिलहाल इस वीडियो में खुलेआम नकल कराए जाने के बाद सभी के होश उड़े हुए हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अब सरकार इन नकल माफियाओं पर किस तरह से शिकंजा कसेगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us