Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News: क्या तीन टुकड़ो में बंट जाएगा उत्तर प्रदेश जानें सच्चाई

UP News: क्या तीन टुकड़ो में बंट जाएगा उत्तर प्रदेश जानें सच्चाई
CM योगी औऱ PM मोदी।

सीएम योगी के दिल्ली दौरे के बाद सोशल मीडिया पर एक मैसेज बड़ी तेज़ी से वायरल हुआ जिसमें यूपी को तीन अलग अलग राज्यों में बांटने की बात कही जा रही थी। क्या है इस खबर की सच्चाई आइए जानते हैं. UP News up letest news

UP News: यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं उसके पहले अभी से प्रदेश में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।सबसे पहले बात करते हैं सत्ताधारी दल बीजेपी की।बीते कुछ दिनों में   घटित हुए घटनाक्रम में यूपी सरकार में बदलाव की खबरें बड़ी तेज़ी से फैलीं।यहाँ तक अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व औऱ योगी के बीच ठनाठनी चल रही है।औऱ यूपी की कुर्सी से योगी को हटाया जा सकता है।अचानक सीएम योगी दो दिन के दिल्ली दौरे पर निकल गए जहाँ उनकी मुलाकात गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री मोदी औऱ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई।उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रपति से भी मुलाकात की।UP News up divided three part viral massege

लेकिन इसी बीच जब योगी दिल्ली में ही मौजूद थे और उनकी मुलाकात पीएम मोदी और अमित शाह से हो चुकी थी तो सोशल मीडिया पर एक ख़बर तेजी से वायरल होने लगी कि यूपी को विधानसभा चुनावों के पहले ही केंद्र सरकार तीन अलग अलग हिस्सों में बांट देगी। up ki viral news

एक हिस्सा उत्तर प्रदेश के नाम से ही होगा, दूसरा बुंदलेखंड औऱ तीसरा पूर्वांचल।धीरे धीरे यह खबर पूरे यूपी में बड़ी तेजी के साथ वायरल हुई औऱ हर तरफ़ इसको लेकर चर्चाएं होने लगी।लोग अपने अपने मुताबिक इस बंटवारे के मतलब निकालने लगे।

तो क्या सच में बंट जाएगा प्रदेश..

Read More: UPPCL News: यूपी में बिजली विभाग का नया खेल! मैसेज आते ही दोगुना हो रहा बिजली कनेक्शन का लोड, प्रदेशभर में हड़कंप

यूपी बंटवारे को लेकर कई तरह खबरें औऱ वीडियो सोशल मीडिया में फैलते गए।जिसके बाद यूपी सरकार को स्वयं आगे आकर इस रहस्य से पर्दा उठाना पड़ा।

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश सूचना विभाग ने वायरल हो रहे इस मैसेज का खंडन किया है।सूचना विभाग ने फैक्ट चेक करते हुए ट्वीट किया है कि उत्तर प्रदेश के बंटवारे की खबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल है। उत्तर प्रदेश के विभाजन को लेकर जताई जा रही आशंका निराधार है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक खबरों का प्रसार करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।uttar pradesh can division of up in three state before assembly election 2022 know truth of the viral message fact check

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

मतलब जो भी पोस्ट सोशल मीडिया पर यूपी बंटवारे को लेकर की जा रहीं हैं वह पूरी तरह फ़र्जी हैं।सरकार का अभी ऐसा कोई निर्णय नहीं है जिसमें यूपी को तीन हिस्सों में बांटने की योजना हो।

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us