Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPSC RO-ARO Exam Cancelled: सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद आरओ/एआरओ की परीक्षा भी रद्द ! जानिये कब होगी दोबारा परीक्षा

UPPSC RO-ARO Exam Cancelled: सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद आरओ/एआरओ की परीक्षा भी रद्द ! जानिये कब होगी दोबारा परीक्षा
निरस्त हुई आरओ/एआरओ परीक्षा, image credit original source

UP Latest News In Hindi

उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा के निरस्त होने के बाद अब आरओ/एआरओ (Ro/Aro) की परीक्षा को भी सरकार ने निरस्त (Cancelled) कर दिया है. दरअसल इस परीक्षा में भी पेपर लीक मामले ने तूल पकड़ा था. जिसके बाद से लगातार परीक्षार्थी आंदोलन कर रहे थे. जहां जांच की बात की जा रही थी आखिरकार परीक्षार्थियों की जीत हुई अब इस परीक्षा को भी निरस्त कर दिया है और इसकी जांच एसटीएफ को सौंप दी गई है. सीएम ने इस परीक्षा को 6 माह के भीतर कराए जाने के निर्देश भी दिये हैं.

आरओ/एआरओ परीक्षा रद्द

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने छात्रो की मांग को देखते हुए परीक्षा को निरस्त कर दिया था और 6 माह के भीतर दोबारा परीक्षा कराये जाने के निर्देश दिए थे. सिपाही भर्ती से कुछ दिन पहले ही समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) की 11 फरवरी को परीक्षा थी. परीक्षा के दौरान ही तत्काल पेपर लीक के आरोप लगना शुरू हो गए थे.

12 फरवरी से ही परीक्षार्थियों ने आयोग के सामने आंदोलन करना शुरू कर दिया और दोबारा परीक्षा कराये जाने की मांग पर अड़े हुए थे. आंदोलन के समय कई छात्र-छात्राओं की गिरफ्तारी भी हुई लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. अंततः सरकार ने परीक्षार्थियों की बात को मानते हुए परीक्षा को निरस्त कर दिया है और दोबारा परीक्षा 6 महीने के अंदर कराए जाने के निर्देश दे दिए हैं.

11 फरवरी को थी परीक्षा, पेपर लीक का लगा था आरोप

बीते 11 फरवरी को आरओ/एआरओ की परीक्षा हुई थी. जिसमें पेपर लीक होने का आरोप लगा था. इस भर्ती परीक्षा में 10,69,725 अभ्यर्थियों को शामिल होना था. प्रदेश के 58 जिलों में 2387 केंद्र बनाए गए थे. दो पाली में हुई परीक्षा में केवल 64% अभ्यर्थी शामिल हुए थे. यह भर्ती 411 पदों पर चयन होना था. परीक्षा शुरू होते ही तत्काल पेपर लीक के आरोप लगना शुरू हो गए थे. इसके बाद परीक्षार्थियों ने 12 फरवरी से आयोग के बाहर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था और दोबारा परीक्षा कराये जाने की मांग पर अड़े हुए थे. आयोग ने इस मामले ने 3 सदस्यीय टीम बनाकर कमेटी को जांच सौंप दी थी.

6 माह के अंदर दोबारा पेपर, की जायेगी कठोर कार्रवाई

पेपर लीक का मामला एक्स पर टॉप ट्रेंड में था. इस आंदोलन में युवक और युवतियां लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे थे. आखिरकार उनकी जीत हुई. सीएम योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा को निरस्त करते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी. 6 माह में उन्होंने फिर से परीक्षा कराये जाने के लिए निर्देश दिए हैं इसके साथ ही एसटीएफ को जाांच दी है.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं कहना है कि अगर परीक्षा हो तो पेपर लीक रोकने के कड़े और व्यापक इंतजाम होने चाहिए. लगातार हम पेपर लीक होने से परेशान थे उन्होंने सीधा आरोप लगाया है कि किसी न किसी अधिकारी या कर्मचारियों की मिलीभगत से ही पेपर लीक हुआ है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us