Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP School News: यूपी में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल अब इस तारीख़ को खुलेंगे, इस वजह से बढ़ी छुट्टियां

UP School News: यूपी में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल अब इस तारीख़ को खुलेंगे, इस वजह से बढ़ी छुट्टियां
यूपी के बेसिक स्कूलों में बढ़ी छुट्टियां 3 जुलाई को खुलेंगे स्कूल : फोटो प्रतीकात्मक

UP School Closed: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की छुट्टियों को एक बार फिर बढ़ाकर 2 जुलाई तक बंद रहने का आदेश जारी कर दिया गया है. बेसिक शिक्षा के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने इसके लिए प्रदेश के सभी बीएसए को पत्र जारी कर दिया है (Summer Vacations in UP)


हाईलाइट्स

  • यूपी के बेसिक स्कूलों में 2 जुलाई तक छुट्टी
  • बेसिक सचिव प्रताप सिंह बघेल ने समस्त जिलों के बीएसए को लिखा पत्र
  • मान्यता प्राप्त विद्यालय इन छुट्टियों के लिए नहीं होंगे बाध्य

UP School News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बेसिक स्कूलों और बेसिक के अधीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश की अवधि को बढ़ाकर 2 जुलाई कर दिया गया है. आपको बतादें कि पहले 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित था जिसे 26 जून तक बढ़ाया गया था लेकिन माना जा रहा है कि प्रदेश में बढ़ते हीट स्ट्रोक और भीषण गर्मी की वजह से छुट्टियों की अवधि को 2 जुलाई तक कर दिया गया है. अब प्रदेश के सभी बेसिक स्कूल और बेसिक के अधीन मान्यता प्राप्त विद्यालय 3 जुलाई को खुलेंगे.

बेसिक स्कूलों के लिए सचिव ने जारी किया आदेश

प्रदेश में भीषण गर्मी और हीट स्ट्रोक को देखते हुए एक बार फिर स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं. उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने यूपी के समस्त बीएसए को पत्र जारी करते हुए 2 जुलाई तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी है. साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि विद्यालय खुलने से पूर्व साफ सफाई, बेहतर पेयजल, बौठने और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

बेसिक सचिव प्रताप सिंह बघेल द्वारा जारी आदेश

मान्यता प्राप्त विद्यालय इन छुट्टियों के लिए बाध्य नहीं 

Read More: UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM

बेसिक सचिव प्रताप सिंह बघेल ने छुट्टियों के आदेश में ये भी कहा है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में उक्त के सम्बन्ध में विद्यालय प्रबन्ध समिति निर्णय लेने के लिये अधिकृत होगी. इस आदेश के बाद मान्यता प्राप्त विद्यालय स्कूल बंद करने के लिए बाध्य नहीं होंगे.

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालय खुलने से पूर्व समस्त औपचारिकतायें अपने स्तर से पूर्ण करना सुनिश्चित करें, जिससे पठन-पाठन एवं विद्यालय की अन्य गतिविधियां विशेष रूप से मध्यान्ह भोजन पाठ्य पुस्तकों का समुचित वितरण एवं डी०बी०टी (प्रत्यक्ष लाभ प्रत्याहरण) से सम्बन्धित कार्य व अन्य कार्यों का संचालन व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से हो सके.

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us