Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP RO ARO Paper Leak: यूपी में क्या लीक हो गया समीक्षा अधिकारी का पेपर ! अखिलेश ने भाजपा पर किया हमला

UP RO ARO Paper Leak: यूपी में क्या लीक हो गया समीक्षा अधिकारी का पेपर ! अखिलेश ने भाजपा पर किया हमला
यूपी समीक्षा अधिकारी पेपर लीक : Image Credit Original Source

समीक्षा अधिकारी पेपर लीक

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा कराए गए समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पेपर लीक (Paper Leak) का दवा करते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स पर ट्वीट करते हुए सरकार पर हमला किया है.

यूपी में लीक हो गया समीक्षा अधिकारी का पेपर अखिलेश का दावा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में रविवार को हुए आरओ (RO) एआरओ (ARO) पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा है. सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया है. आपको बतादें कि यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पेपर के लिए पूरे प्रदेश के हर जिले में बड़ी संख्या में सेंटर बनाए थे. पेपर लीक की जानकारी होते ही चारो ओर हड़कंप मच गया है हालाकि अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है.

अखिलेश के ट्वीट करते ही मचा हड़कंप ट्रेंड हुआ वीडियो

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि "उत्तर प्रदेश में समीक्षा अधिकारी का पेपर भी लीक हो गया. यह अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ भाजपा सरकार की साज़िश ही लगती है क्योंकि ये सरकार बेरोज़गारों को नौकरी ही नहीं देना चाहती है" इस ट्वीट को करते ही चारो ओर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते एक्स पर #RO_ARO_PAPER_LEAK तेजी से ट्रेंड करने लगा 

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

uppsc_ro_aro_paper_leak_in_ghazipur

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

गाजीपुर जिले का बताया जा रहा है पेपर लीक से जुड़ा वीडियो

वायरल वीडियो गाजीपुर (Ghazipur) के परीक्षा केंद्र एसएम नेशनल इंटर कालेज मच्छटी का बताया जा रहा है जिसमें परीक्षार्थी पेपर लीक का दावा करते नज़र आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक ओएमआर शीट देर से मिलने और खुला देख परीक्षार्थियों ने परीक्षा देने से इन्कार कर दिया था और परीक्षा केंद्र से बाहर निकल कर गेट पर हंगामा करने लगे साथ ही अभ्यर्थियों ने पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए लोक सेवा आयोग से परीक्षा निरस्त करने की मांग की है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us