
UP Parishadiya School: यूपी के सभी परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के होंगे ट्रांसफर, वरिष्ठता सूची जारी
On
उत्तर प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर रहे टीचर्स की वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है अब बहुत जल्द 75 जिलों में आंतरिक स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी
हाईलाइट्स
- यूपी के सभी परिषदीय शिक्षकों की श्रेष्ठता सूची हुई जारी
- उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में बेसिक शिक्षकों के जल्द होंगे आंतरिक ट्रांसफर
- यूपी में पिछले चार महीने से चल रही थी सूची जारी करने की प्रक्रिया कई शिक्षक असंतुष्ट
UP Parishadiya School : यूपी के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए बड़ी ख़बर है. लंबे इंतजार के बाद शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक अभी भी शिक्षक इससे संतुष्ट नहीं हैं. बताया जा रहा है कि सूची जारी होने के बाद बेसिक शिक्षकों का आंतरिक ट्रांसफर पूरे प्रदेश के 75 जिलों में जल्द ही शुरू हो जायेगा.

प्रदेश के बेसिक शिक्षकों की वरिष्ठता की प्रक्रिया पिछले चार महीने से चल रही थी जिसमें कई बार संशोधन किया गया और 11 बार विभाग अंतिम तिथि को भी बढ़ाना पड़ा. जिलों के अधिकारियों को इसके लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी और कार्यरत शिक्षकों से भी इसके बारे में बात करनी पड़ी उसके बाद शासन स्तर पर अंतिम सूची जारी करने का फैसला लेते हुए शनिवार को 75 जिलों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है.


Related Posts
Latest News
08 Nov 2026 08:42:45
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
