UP Education News : यूपी के सभी मंडलों में खुलेंगें नए आवासीय विद्यालय, केवल इस जाति के छात्रों को मिलेगा मौक़ा
On
उत्तर प्रदेश के सभी मंडलो में नए आवासीय स्कूल खोले जाएंगें, इसका ऐलान योगी कैबिनेट में मंत्री संजय निषाद ने किया है,हालांकि यह विद्यालय मछुआरा समाज के बच्चों के लिए होंगें.
UP Education News : यूपी के सभी मंडलो में नए आवासीय विद्यालय खोले जाएंगें. हालांकि यह स्कूल मछुआरा समाज के बच्चों के लिए होंगें, इसका ऐलान योगी कैबिनेट में मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने किया है.
मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने शनिवार को वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हर मंडल में आवासीय विद्यालय बनाने का निर्णय़ लिया जा रहा है. पीएम मोदी मछुआरा समाज की तन, मन और धन से सेवा कर रहे हैं. समाज, 2024 में भी मोदी जी का साथ निभाएगा

इसके अलावा उन्होंने समाजवादी पार्टी पर गम्भीर आरोप लगाए मंत्री संजय निषाद ने गोरखपुर के कसरवल कांड में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोप तय होने पर कहा कि सारा षड्यंत्र सपा सरकार का था. हम लोगों को जानबूझकर फंसाया गया लेकिन कोर्ट पर हमको पूरा विश्वास है क्योंकि इसमें पुलिस की मिलीभगत सामने आई है.
Tags:
Related Posts
Latest News
21 Sep 2026 22:56:15
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
