Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Yogi Adityanath In Prayagraj : माफियाओं को भूमि से कराया मुक्त,अब उसी भूमि पर बने गरीबों के आशियाने -सीएम ने सौंपी सपनों की चाभी

Yogi Adityanath In Prayagraj : माफियाओं को भूमि से कराया मुक्त,अब उसी भूमि पर बने गरीबों के आशियाने -सीएम ने सौंपी सपनों की चाभी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में लाभार्थियों को दिए आवास

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भू माफियाओं के ऊपर कड़ा शिकंजा कस रही है. इन्ही माफियाओं के द्वारा कब्जा की गई भूमि को इनसे छुड़वाकर सरकार ने इसी जमीन पर गरीबों को उनके आशियाने बनवा रही है. सीएम योगी प्रयागराज पहुंचकर इन्हीं भूमि पर गरीबों के नए आशियानों की चाभी सौंपी. चाभी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे.


हाईलाइट्स

  • माफियाओं से छुड़ाई भूमि पर बनाये गरीबों के आशियाने
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 76 लाभर्थियों को सौंपी उनके आशियाने की चाभी
  • पहले की सरकार थीं माफियाओं के साथ,हमारी सरकार गरीबो के साथ

CM Yogi Adityanath In Prayagraj : पहले की सरकारों में जहां गरीबों को आवास नहीं मिले थे. जबसे डबल इंजन की सरकार बनी तबसे लेकर अबतक 54 लाख परिवारों को उनके आशियाने दिलाए गए. आज सीएम योगी आदित्यनाथ संगम नगरी पहुंचकर माफियाओं से छुड़ाई भूमि पर बनाये गए आवासों की चाभियां लाभार्थियों को वितरित की.चाभी पाकर सभी लाभार्थियों ने उनका आभार जताया.

76 लाभार्थियों को दी आशियाने की चाभी

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे. यहाँ लूकरगंज क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब तबके वर्ग के 76 लोगों को उनके आशियानों की चाबी वितरित की.

चाभियां वितरित करने के बाद लाभार्थियों के चेहरे खुशी से झूम उठे उन सभी ने सीएम को धन्यवाद दिया .

पहले की सरकारें खड़ी थीं माफियाओ के साथ

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

चाभी वितरण समारोह के बाद सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकारें माफियाओं के साथ खड़ी रहती थीं .हमारी सरकार गरीबों के साथ खड़ी रहकर उनको आवास उपलब्ध करा रही है.और माफियाओं द्वारा किये गए जबरन कब्जो से ऐसे माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए उन्हें हटा रही है. प्रदेश में पहले समस्त विकास प्राधिकरण में माफियाओ का आतंक रहता था गरीबो को उनका हक नहीं मिल पाता था पर अब ऐसा नहीं है इन्हीं माफियाओं को चिन्हित कर छुड़ाई गई भूमि पर गरीबों के लिए आवास बनाएं जा रहे हैं.इससे लोगों के मन में सरकार के प्रति नया विश्वास पैदा होगा.

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

डबल इंजन की सरकार की बदौलत 54 लाख से ज्यादा को मिले आवास

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

सीएम ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक भी गरीब के पास अपना आशियाना नहीं मिल पाया था. जबसे डबल इंजन की सरकार आयी है,तबसे लेकर अबतक 54 लाख से ज्यादा गरीबों को उनके अपने आशियाने मिल गए.आपको बता दें कि माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि पर योगी सरकार ने 6.6548 करोड़ रुपए की लागत से गरीबों के लिए आवास बनाया है . कार्यक्रम के दौरान सीएम ने 768 करोड़ की 226 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया.

प्रयागराज संगम नगरी धर्म,अध्यात्म की है धरा

सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज नगरी यह धर्म, आध्यात्म और संस्कृति की धरा है.इस तीर्थ नगरी का अलग महत्व है संगम नगरी की शांति और यह शहर शिक्षा और न्याय के लिए प्रसिद्ध है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में डबल स्पीड के साथ विकास कर रही है.प्रदेश में कानून का राज सभी जगह व्याप्त है यही वजह है कि हमने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट किया ,जिसमें 36 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए अगर ये माफिया होते तो ये सम्भव नहीं था.

2025 कुम्भ होगा दिव्य (Mahakumbh Prayagraj 2025)

2025 में प्रयागराज में होने वाला कुंभ भव्य और दिव्य होगा. इसके लिए अभी से हम सभी को तैयार रहना है.जिससे हम कुम्भ को भव्य बना सकेंगे. आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर से सरकार बनानी है. इस समय देश की जो प्रगति है अगर इसी स्पीड के साथ भारत की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ती रही है तो भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

बच्चों को बांटी चॉकलेट,लाभार्थियों ने जताया सीएम का आभार

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों का निरीक्षण किया. साथ ही आवास पाने वाले लाभार्थियों से मिले.जहां सीएम योगी ने छोटे बच्चों को चॉकलेट और बिस्किट के पैकेट दिए. इसके अलावा उन्होंने कॉलोनी के मैदान में वृक्षारोपण भी किया.चाभी पाकर खुशी से झूमे लूकरगंज के लोगों ने सीएम को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सोचा भी नहीं था कि इतनी जल्दी भव्य इमारत तैयार हो जाएगी. छत के लिए तरस रहे गरीब के पास जब अपना घर हो जाता है तो सरकार को ऐसे ही आशीर्वाद देता है,सीएम योगी ने गरीबों को उनके आवास की चाबी सौंपी तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे सभी ने सीएम योगी का दिल से आभार जताया.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us