Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Board Result 2024 Kab Aayega: यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा ? कैसे चेक करें 10 वीं 12वीं परीक्षा परिणाम

UP Board Result 2024 Kab Aayega: यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा ? कैसे चेक करें 10 वीं 12वीं परीक्षा परिणाम
यूपी बोर्ड रिजल्ट, image credit original source

यूपी बोर्ड (Up board) परीक्षाओं के परिणाम (Results) को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. फिलहाल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (Upmsp) यूपी बोर्ड की दसवीं और इंटर परीक्षा का परिणाम जल्द जारी (Release Results) कर सकता है. माना जा रहा है 25 अप्रैल से पहले परिणाम आ जायेगा. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा. इसके अलावा upmsp.edu.in पर भी नतीजे चेक कर सकते हैं.

जल्द जारी हो सकता है यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम

यूपी बोर्ड (Up Board) 10वीं और 12वीं के परिणाम (Results) को लेकर काफी हद तक स्थितियां साफ होती नजर आ रही है, जहां पहले कई जगह छात्रों में अफ़वाह (Rumours) उड़ी थी रिजल्ट 15 अप्रैल यानी आज जारी किया जाएगा. बोर्ड ने खंडन किया और कहा अफवाहों पर आप सभी ध्यान ना दें रिजल्ट अभी जारी होने में 5 दिन या फिर 9 दिन भी लग सकते हैं. कॉपियां चेक होने की प्रक्रिया 30 मार्च 2024 को पूरी की जा चुकी है रिजल्ट भी लगभग तैयार है बस सही तिथि का इंतजार है. यह तो साफ है कि यूपी बोर्ड के रिजल्ट 15 से 19 अप्रैल के बीच नहीं आएगा, रिजल्ट 20 अप्रैल को आ सकता है, लेकिन यह तारीख आगे भी बढ़ सकती है. सूत्रों की माने तो 25 अप्रैल तक नतीजे आ जाएंगे. फिलहाल अभी आधिकारिक रूप से रिजल्ट घोषित होने की तिथि बाकी है.

25 अप्रैल या कुछ पहले जारी किया जा सकता है परिणाम?

गौरतलब है कि वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षाओं (Board Exams) का परिणाम 25 अप्रैल को जारी किया गया था. माना जा रहा इस बार लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections) को देखते हुए परीक्षा परिणाम इसी तारीख या इससे पहले भी आ सकता है. इसके साथ ही यूपी बोर्ड की परीक्षा की कॉपिया जांचने की प्रक्रिया भी 30 मार्च यानी समय से एक दिन पहले पूरी कर ली गई थी. करीब 55 लाख से ज्यादा छात्रों का परिणाम तैयार किया जा रहा है. इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए कुल 55,25,308 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड छात्रों की कुल संख्या 29,47,311 थी जबकि इंटर में 25,77,997 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जबकि 3 लाख के करीब छात्रों ने परीक्षा बीच में ही छोड़ दी थी.

up_board_results_2024_news
यूपी बोर्ड परिणाम 2024, image credit original source
हलफनामा जारी कर सकता है, तभी तारीख की घोषणा, साइबर ठग से सावधान

यूपी बोर्ड की ओर से आज हलफनामा जारी किया जा सकता है जिसके बाद ही तारीख परिणाम की घोषित होगी. इसके साथ ही यूपी बोर्ड परीक्षाओं में साइबर ठग भी सक्रिय हो चुके हैं जहां पर फेल से पास कराने व नंबर बढ़ाने का लालच लेकर परीक्षार्थियों के पास फोन करने लगे हैं. यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकान्त शुक्ला ने साफ कर दिया है कि यदि कोई भी इस तरह से फोन करके ऐसी मनगढ़ंत बात करता है तो आप सभी उनके झांसे में बिल्कुल ना आए. यूपी बोर्ड का कोई भी कर्मचारी हो या अधिकारी इस तरह से फोन नहीं करता है 10वीं और 12वीं परिणाम की प्रक्रिया पूरी तरह से गोपनीय और पारदर्शी है.

रिजल्ट पर क्लिक करें

यूपी बोर्ड रिजल्ट आप सभी इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in, upresults.nic.in शामिल है. आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, अब 10वीं या 12वीं के परिणाम पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर दर्ज करें. इसके बाद परिणाम देखे पर क्लिक करें. आपका रिजल्ट आपके सामने होगा. भविष्य के लिए इस मार्कशीट को डाउनलोड कर सेव कर लें.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us