Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Hathras Bhole Baba Satsang: हाथरस में बड़ा हादसा 125 से ज्यादा की मौ'त ! 150 से अधिक लोग घा'यल, बाबा साकार विश्व हरि का था सत्संग

Hathras Bhole Baba Satsang: हाथरस में बड़ा हादसा 125 से ज्यादा की मौ'त ! 150 से अधिक लोग घा'यल, बाबा साकार विश्व हरि का था सत्संग
हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ 125 से ज्यादा की मौत : Image Credit Original Source

Hathras News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस (Hathras Hadsa) में बड़ा हादसा हो गया. भोले बाबा उर्फ बाबा साकार विश्व हरि के सत्संग (Satsang) में मची भगदड़ से 125 से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि 150 से ज्यादा घायल हो गए हैं. पीएम Narendra Modi और Yogi Adityanath सहित कई नेताओं ने इस घटना पर दुःख जताया है साथ ही समुचित इलाज और सहायता की बात कही है.

Hathras Bhole Baba Satsang: यूपी के हाथरस से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि भोले बाबा उर्फ बाबा साकार विश्व हरि (Baba Sakar Vishwa Hari) के सत्संग में अचानक भगदड़ मचने से बड़ी घटना हो गई.हादसे में अबतक महिलाओं बच्चों सहित 125 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 150 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक सिंकरामऊ कोतवाली क्षेत्र के फुलराई गांव में भोले बाबा साकार नारायण हरि के सत्संग का आयोजन हुआ था. जिसमें करीब सवा लाख से ज्यादा लोग पहुंच गए थे. गर्मी और उमस के कई लोग सत्संग के बाद अचानक बेहोश हो गए जिससे भगदड़ मच गई. सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुःख व्यक्त करते हुए राहत और बचाव कार्य के लिए आदेश जारी किए हैं.

अस्पताल में लगा लाशों का ढेर, प्रशासन के हांथ पैर फूले 

हाथरस (Hathras Stampede) में भोले बाबा उर्फ साकार हरि उर्फ साकार विश्व हरि के सत्संग में लगभग सवा लाख लोग पहुंचे थे जिसमें बड़ी तादात में महिलाएं और बच्चे शामिल थे. अनुमान से ज्यादा पहुंची भीड़ के बाउजूद प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है.

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम जब समाप्त हो गया तो गर्मी और उमस की वजह से अचानक कुछ लोग बेहोश हो गए तभी वहां भगदड़ मच गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक काफी देर वहां ना तो एंबुलेंस पहुंची ना ही प्रशासन. लोगों के पैरों के नीचे दब कर बड़ी तादात में महिलाएं और बच्चों ने दम तोड़ दिया. एंबुलेंस आने के बाद जब अस्पताल पहुंची तो परिसर में लाशों और घायलों का ढेर पड़ा हुआ था.

जानकारी के मुताबिक उस वक्त वहां एक ही डॉक्टर था जो कि किसी का भी इलाज करने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे. कुछ लोगों का कहना था कि जब मीडिया में खबरे आने लगी तो प्रशासन के हांथ पैर फूल गए. और आनन फानन में मरने वालों को एटा मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. कुछ घायलों को आसपास के जनपदों में इलाज के लिए भेजा गया.

योगी आदित्यनाथ ने लिया मामले का संज्ञान 

हाथरस (Hathras Stampede) उस समय हुआ जिस वक्त संसद की कार्यवाही चल रही थी. कार्यवाही के दौरान पीएम Narendra Modi ने उसी समय घटना के लिए दुख व्यक्त करते हुए उचित सहयोग की बात कही. वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने संवेदना व्यक्त करते हुए मुवाबजे का ऐलान किया और मुख्य सचिव और DGP को तुरंत भेजने के साथ-साथ बेहतर इलाज की बात कही. वहीं हादसे के बाद भोले बाबा उर्फ साकार विश्व हरि उर्फ साकार हरि फरार बताए जा रहे हैं. मीडिया रिपोट्स की माने तो मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती हैं.

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us