Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Lekhpal Exam 2022 Latest News: यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में भी लगा दाग एसटीएफ ने कई जिलों में पकड़े मुन्ना भाई सपा ने सरकार पर जान बूझकर लीक कराने का लगाया आरोप

STF द्वारा गिरफ्तार किया गया एक सॉल्वर

यूपी में लेखपाल भर्ती परीक्षा रविवार को आयोजित की जा रही है.सरकार औऱ प्रशासन के लाख दावों के बावजूद कई जिलों से पेपर में गड़बड़ी की सूचना आई है.एसटीएफ ने अब तक अलग अलग जिलों से कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है. पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Up Lekhpal Bharti Exam 2022 Latest News

UP Lekhpal Exam 2022: यूपी में प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंधमारी रुकने का नाम नहीं ले रही है.रविवार को आयोजित हो रही लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा में प्रदेश के अलग अलग जिलों से कई 'मुन्ना भाई' (सॉल्वर) पकड़े गए हैं.अभ्यर्थियों की जगह पर बैठकर ये सब पेपर दे रहे थे.इनके पास से ब्लूटूथ डिवाइस भी पकड़ी गईं हैं.इन्ही के सहारे ये पेपर हल कर रहे थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक यूपी एसटीएफ 18 सॉल्वरों को गिरफ्तार कर चुकी है. वाराणसी औऱ मुरादाबाद में 4-4 कानपुर में दो, बरेली में एक सॉल्वर पकड़ा जा चुका है. ये सब वास्तविक अभ्यर्थियों के स्थान पर बैठकर परीक्षा दे रहे थे. कहा जा रहा है कि परीक्षा में नकल का नेटवर्क प्रयागराज से संचालित हो रहा था. एसटीएफ़ इस पूरे सिंडिकेट के खुलासे में लगी हुई है.

लेखपाल भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी के बीच समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर हमला बोला है.सपा ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि- "मुख्यमंत्री वीक, फिर पेपर लीक.प्रयागराज में लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ,योगी सरकार हर बार की तरह नाकाम.सफलतापूर्वक परीक्षा नहीं करा पा रहे हैं तो इस्तीफा दे दें CM.क्या नौकरी देने से बचने के लिए पेपरों को खुद लीक करा रही सरकार.युवाओं के भविष्य से बंद हो खिलवाड़."

उल्लेखनीय है कि PET परीक्षा के आधार पर 2 लाख 47 हज़ार 667 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शार्ट लिस्ट किया गया था.यह परीक्षा प्रदेश के 12 जिलों में रविवार को हो रही थी.

Read More: Fatehpur News: सरकंडी प्रकरण में प्रधान पति और 25 हजार के इनामिया संतोष द्विवेदी को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक

31 Jul 2022 By Shubham Mishra

UP Lekhpal Exam 2022 Latest News: यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में भी लगा दाग एसटीएफ ने कई जिलों में पकड़े मुन्ना भाई सपा ने सरकार पर जान बूझकर लीक कराने का लगाया आरोप

UP Lekhpal Exam 2022: यूपी में प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंधमारी रुकने का नाम नहीं ले रही है.रविवार को आयोजित हो रही लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा में प्रदेश के अलग अलग जिलों से कई 'मुन्ना भाई' (सॉल्वर) पकड़े गए हैं.अभ्यर्थियों की जगह पर बैठकर ये सब पेपर दे रहे थे.इनके पास से ब्लूटूथ डिवाइस भी पकड़ी गईं हैं.इन्ही के सहारे ये पेपर हल कर रहे थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक यूपी एसटीएफ 18 सॉल्वरों को गिरफ्तार कर चुकी है. वाराणसी औऱ मुरादाबाद में 4-4 कानपुर में दो, बरेली में एक सॉल्वर पकड़ा जा चुका है. ये सब वास्तविक अभ्यर्थियों के स्थान पर बैठकर परीक्षा दे रहे थे. कहा जा रहा है कि परीक्षा में नकल का नेटवर्क प्रयागराज से संचालित हो रहा था. एसटीएफ़ इस पूरे सिंडिकेट के खुलासे में लगी हुई है.

लेखपाल भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी के बीच समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर हमला बोला है.सपा ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि- "मुख्यमंत्री वीक, फिर पेपर लीक.प्रयागराज में लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ,योगी सरकार हर बार की तरह नाकाम.सफलतापूर्वक परीक्षा नहीं करा पा रहे हैं तो इस्तीफा दे दें CM.क्या नौकरी देने से बचने के लिए पेपरों को खुद लीक करा रही सरकार.युवाओं के भविष्य से बंद हो खिलवाड़."

उल्लेखनीय है कि PET परीक्षा के आधार पर 2 लाख 47 हज़ार 667 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शार्ट लिस्ट किया गया था.यह परीक्षा प्रदेश के 12 जिलों में रविवार को हो रही थी.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता के गवाह पर हमला ! सपा नेता हाजी रजा समेत 9 पर FIR, दो गिरफ्तार Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता के गवाह पर हमला ! सपा नेता हाजी रजा समेत 9 पर FIR, दो गिरफ्तार
फतेहपुर में भाजपा नेता फैजान रिजवी के मामले के गवाह मोहम्मद इमरान खान पर हमले का मामला सामने आया है....
UPPCL News: ऊर्जा मंत्री के फोन के बावजूद नहीं पहुंचा जेई, निरीक्षण में खुली लापरवाही, तुरंत सस्पेंड
UP SI Exam 2026: दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल में ‘पंडित’ शब्द से मचा बवाल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के निर्देश
Kal Ka Rashifal 15 March 2026: संभल कर रहो आ सकती है बड़ी मुसीबत, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का हाल
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 14 मार्च 2026: किस राशि पर मेहरबान होंगे ग्रह और किसे रहना होगा सतर्क, पढ़ें शनिवार का भविष्यफल
Who Is IPS Abhimanyu Manglik: फतेहपुर के नए कप्तान अभिमन्यु मांगलिक, 41 से ज्यादा एनकाउंटर, CA की नौकरी छोड़ पहनी खाकी
UP IAS PCS Transfer: योगी सरकार ने किए बड़े प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS और 4 PCS अधिकारियों के तबादले

Follow Us