Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Samajwadi Party Candidate List 2024: सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट ! अन्नू टंडन उन्नाव से प्रत्यासी

Samajwadi Party Candidate List 2024: सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट ! अन्नू टंडन उन्नाव से प्रत्यासी
सपा अध्यक्ष, अखिलेश यादव : Image Creadit Origenal Source

सपा की पहली प्रत्याशियों की लिस्ट

Samajwadi Party Candidate List 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यूपी में समाजवादी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है जिसमें 16 प्रत्यासियों को मैदान में उतारा है. मैनपुरी (Mainpuri) से डिंपल यादव (Dimpal Yadav) और उन्नाव (Unnao) से अन्नू टंडन (Annu Tadan) विरोधियों के सामने ताल ठोकेंगी.

Samajwadi Party Candidate List 2024: लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने यूपी में अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस लिस्ट में 16 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. मैनपुरी (Mainpuri) से अपनी पत्नी डिंपल यादव (Dimpal Yadav) प्रत्याशी बनाया है वहीं उन्नाव (Unnao) की बागडोर अन्नू टंडन (Annu Tandan) को सौंपी है.

समाजवादी पार्टी ने 16 उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट 

लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने अपने 16 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट के मुताबिक संभल से शफीकुर्रहमान बर्क, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, मैनपुरी से डिम्पल यादव, एटा से देवेश शाक्य, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, खीरी से उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा से आनन्द भदौरिया, उन्नाव से अनु टंडन, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, फर्रुखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य, अकबरपुर से राजाराम पाल, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा, बस्ती से रामप्रसाद चौधरी, और गोरखपुर से काजल निषाद को टिकट दिया गया है.

अखिलेश यादव ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी

लोकसभा चुनाव 2024 के अपने 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिर्जापुर और वाराणसी में अपने चुनाव प्रभारी नामित किए हैं. समाजवादी पार्टी के एक्स में जारी पत्र के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को मिर्जापुर और सुरेंद्र सिंह पटेल पूर्व मंत्री को वाराणसी का प्रभारी बनाया गया है.

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुए विवाद में अदालत ने बड़ा...
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

Follow Us