Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Avnish Awasthi News : सीएम योगी के लिए इतने ख़ास क्यों हैं अवनीश अवस्थी रिटायरमेंट के सोलहवें दिन ही वापसी

Avnish Awasthi News : सीएम योगी के लिए इतने ख़ास क्यों हैं अवनीश अवस्थी रिटायरमेंट के सोलहवें दिन ही वापसी
Avnish Awasthi News

मुख्यमंत्री योगी के सबसे भरोसेमंद आईएएस अफ़सर रहे अवनीश अवस्थी 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए थे. उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र को अवस्थी के सेवा विस्तार के लिए पत्र लिखा था. लेकिन केंद्र सरकार ने सेवा विस्तार नहीं दिया था. लेकिन उत्तर प्रदेश शासन में अवनीश अवस्थी की दोबारा जोरदार वापसी हो गई है. वह मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार बन कर वापस लौटे हैं.

Lucknow News : जिसकी अटकलें पिछले कई दिनों से लग रहीं थीं, आख़िरकार शुक्रवार को उन अटकलों पर मुहर लग गई. उत्तर प्रदेश शासन के नियुक्ति विभाग की तरफ़ से आदेश जारी कर दिया गया. हम बात करें रहें हैं 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए आईएएस अफ़सर अवनीश अवस्थी की.

उनकी नियुक्ति मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार के रूप में 28 फ़रवरी 2023 तक के लिए हुई है. नियुक्ति विभाग की तरफ़ से जारी हुए आदेश में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को उनके प्रशासनिक कार्यों में सलाह देने हेतु रिटायर्ड आईएएस अफसर अवनीश अवस्थी की नियुक्ति सलाहकार के रूप में की जाती है.

सीएम योगी के लिए इतने ख़ास क्यों हैं अवनीश अवस्थी..

योगी आदित्यनाथ जब पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तभी से जिन चुनिंदा आईएएस अफ़सरों पर सीएम भरोसा जताते थे उनमें अवनीश अवस्थी का नाम पहले नम्बर पर आता था. 2019 में  अवनीश अवस्थी को सबसे महत्वपूर्ण गृह विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया जिसके बाद वह इस पद पर लगातार बने रहे.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

2022 में जब दोबारा योगी सीएम बने तो तब भी अवस्थी के पास गृह विभाग की जिम्मेदारी बनी रही औऱ वह इसी पद पर रहते हुए बीते 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए. 

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

अवनीश अवस्थी की कार्यशैली से सीएम काफ़ी प्रभावित हैं, सीएए, एनआरसी औऱ किसान आंदोलन जैसे बड़े मामलों में जब प्रदेश के कई जिलों से हिंसा की खबरें आईं बवाल हुए लेक़िन अवनीश अवस्थी ने सभी मामलों को बेहतर ढ़ंग से हैंडल किया.जिसके चलते प्रदेश में कोई बड़ा बवाल नहीं हो पाया.

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

हाथरस कांड में जब स्थितियां बिगड़ रही थी सरकार बैकफुट पर थी उस दौरान भी सीएम ने अवस्थी पर भरोसा जताया औऱ उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने भेजा. अवनीश अवस्थी ने पूरे मामले को अच्छे तरीक़े से हैंडल किया औऱ पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाकर विश्वास में लिया.

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us