Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

बड़ी ख़बर:कांग्रेस ने पार्टी विधायक अदिति सिंह को भेजा नोटिस..कार्यकर्ताओं ने मांगा इस्तीफ़ा..भाजपा में जाने की अटकलें तेज़.!

बड़ी ख़बर:कांग्रेस ने पार्टी विधायक अदिति सिंह को भेजा नोटिस..कार्यकर्ताओं ने मांगा इस्तीफ़ा..भाजपा में जाने की अटकलें तेज़.!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

रायबरेली की कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को पार्टी की तरफ से नोटिस जारी हुआ है।अनुशासनहीनता के आरोप में 2 दिन में जवाब मांगा गया है।पार्टी के फ़ैसले के ख़िलाफ़ विधानसभा के सत्र में शामिल हुई थीं अदिति..पढ़े पूरी ख़बफ युगान्तर प्रवाह पर। 

रायबरेली:काँग्रेस विधायक अदिति सिंह को पार्टी ने अनुशासनहीनता के लिए कारण बताओ नोटिस भेजकर दो दिनों के अंदर जवाब देने को कहा है।साथ ही रायबरेली जिला मुख्यालय पहुंच पार्टी कार्यकर्ताओं ने अदिति सिंह के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर उनका इस्तीफ़ा मांगा है।

क्या है पूरा मामला..

दरअसल राष्ट्रपिता की जयंती पर विधानसभा का  विशेष सत्र बुलाया गया था जिसका कांग्रेस पार्टी ने बहिष्कार किया था बावजूद इसके कांग्रेस विधायक आदिति सिंह इस विशेष सत्र में शामिल हुईं।जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ।आज कांग्रेस पार्टी ने नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में पूछा गया है कि जब पार्टी ने विधानसभा के विशेष सत्र का बहिष्कार किया था तब आप उसमें शामिल क्यों हुईं।

दूसरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह का विरोध शुरू कर दिया है।आज कांग्रेसियों ने हाथों में तख्ती लेकर अदिति का विरोध कर इस्तीफे की मांग शुरू कर दी है। हाथ में तख्ती-पोस्टर लिए सत्ता की गोद में बैठना बंद करो के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने अदिति सिंह के इस्तीफे की मांग की है।

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

भाजपा में जाने की अटकलें..

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि जल्द ही वह भाजपा में शामिल हो सकती हैं। वाई श्रेणी सुरक्षा को लेकर अदिति ने कहा कि मैं सिक्योरिटी की मांग तब से कर रही हूं। शासन-प्रशासन को मैने लेटर लिखा और कोर्ट में भी हम इसके लिए गए थे। मेरे पिता जी ख़त्म हुए थे तो हमने मुख्यमंत्री से मांग किया था की मेरी सिक्योरिटी का आप ख्याल रखें।

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us