
Pcs Topper Nidhi Shukla Success Story: पिता के सपने को बेटी ने अफसर बन किया पूरा ! जानिए कौन हैं निधि शुक्ला? जो बन गयी अफसर बिटिया
UPPSC PCS Nidhi Shukla
UPPSC 2023 परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है. रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) की निधि शुक्ला (Nidhi Shukla) ने अपने स्वर्गीय पिता के सपने को पूरा कर जिले का नाम रोशन किया है. पीसीएस परीक्षा की टॉप-10 सूची में निधि ने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त हुआ है.
रामनगरी से निधि शुक्ला ने बढ़ाया मान, बनीं एसडीएम
यूपीपीएससी 2023 की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. प्रदेश के जो टॉप-10 अभ्यर्थी हैं, उनमें अयोध्या (Ayodhya) की निधि शुक्ला (Nidhi Shukla) भी शामिल है. जिन्हें प्रदेश में 8वीं रैंक प्राप्त हुई है. निधि की इस सफलता (Success) के पीछे उनके स्वर्गीय पिता का आशीर्वाद और माता की प्रेरणा है. निधि को यह मुकाम दूसरे प्रयास में मिल गया. उनका कहना है कि अंत समय तक अपने लक्ष्य के लिए लड़ते रहिए, हताश न होइए मंजिल जरूर मिलेगी.
कौन हैं निधि शुक्ला?
अयोध्या (Ayodhya) की निधि शुक्ला (Nidhi Shukla) पीसीएस 2023 परीक्षा (Pcs Exam 2023) में प्रदेश में 8वीं रैंक मिली, जबकि छात्रा वर्ग में दूसरी रैंक है. निधि जब कक्षा 10 में पढ़ती थी तब उनके सिर से पिता का साया छिन गया था. पिता संतोष शुक्ला छतीसगढ़ के कोरिया में आदिवासी जनजाति विभाग में कार्यरत थे. उनके निधन के बाद सभी अयोध्या लौट आये. निधि तीन बहनों में सबसे छोटी हैं. हाईस्कूल छतीसगढ़ से किया, फिर इंटर वापस आकर अनिल सरस्वती विद्या मंदिर से किया. फिर आगे स्नातक और परास्नातक भी किया.
पहले प्रयास में इंटरव्यू तक, दूसरे प्रयास में हुई सफ़ल

