Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News: समाजवादी पार्टी के नेता DP Yadav ने खुद को गोली से उड़ाया ! चुनाव के दौरान छिन गई थी कुर्सी

UP News: समाजवादी पार्टी के नेता DP Yadav ने खुद को गोली से उड़ाया ! चुनाव के दौरान छिन गई थी कुर्सी
मुरादाबाद सपा नेता डीपी यादव (बाएं) ने की आत्महत्या : Image Credit Original Source

UP News Today

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) जनपद के सपा नेता और निवर्तमान जिलाअध्यक्ष डीपी यादव (DP Yadav) ने खुद को गोलीमार कर आत्महत्या कर ली. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav) के दौरान उनसे अध्यक्ष पद छीन लिया गया था. सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है.

Moradabad DP Yadav Suicide: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद समाजवादी पार्टी के निर्वातमान जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है. बुद्ध विहार कॉलोनी के उनके आवास में उनका रक्त रंजित शव मिलने से हड़कंप मच गया.

सूचना पर पुलिस के आला अफसर सहित फॉरेंसिंक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की हर पहलुओं से जांच कर रही है. उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के ग्राउंड फ्लोर कमरे में पाया गया था.

आपको बतादें कि लोकसभा (Lok sabha Chunav) चुनाव में टिकट वितरण को लेकर पार्टी में विवाद हुआ था जिसके बाद DP Yadav को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था. 

लोकसभा चुनाव में कटा था सांसद एसटी हसन का टिकट 

मुरादाबाद (Moradabad) के मझोला थाना (Majhola Thana) क्षेत्र के बुद्ध विहार कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब सपा नेता डीपी यादव (DP Yadav) के घर के ग्राउंड फ्लोर के कमरे में उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

घटना के बाद सपा के वरिष्ठ नेताओं सहित पूर्व राज्यसभा सांसद वीर सिंह भी माैके पर पहुंचे. पुलिस के साथ-साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए. बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav) में मौजूदा सांसद एसटी हसन (ST Hasan MP) का टिकट काट कर और उनकी जगह पर रुचि वीरा (Ruchi Bora) को उम्मीदवार बनाया गया था जिसके बाद पार्टी में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी.

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ा की DP Yadav को जिलाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया और उनकी जगह जयवीर यादव को जिलाध्यक्ष बना दिया गया. आपको बतादें कि डीपी यादव सपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थे उनको मुलायम सिंह का करीबी माना जाता था.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

हरिद्वार से आने के बाद खुद को गोली से उड़ाया 

जानकारी के मुताबिक डीपी यादव (DP Yadav) अपनी पत्नी, बेटे अंकित यादव और बेटी अंजली के साथ शुक्रवार को हरिद्वार गए थे और देर शाम सभी वापस घर लौट आए थे. बताया जा रहा है कि रात में सभी अपने कमरे में सो गए सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो डीपी यादव का कुछ पता नहीं चल रहा था अचानक वो गायब हो गए.

पूरे घर में उनकी खोजबीन होने लगी. घर का नौकर जब उनको खोजता हुआ ग्राउंड फ्लोर के स्टोर रूम की तरफ गया तो देखा दरवाजा अंदर से बंद था. शोर मचाने पर घर अन्य लोग वहां पहुंचे तो दरवाजा खोला गया और देखा गया कि DP Yadav का शव जमीन में पड़ा था और उनकी पिस्टल भी देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है लेकिन आत्महत्या की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us