Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Iran UP Love Story In Hindi: ईरान की रहने वाली युवती का भारत के Youtuber पर आया दिल ! दोनों ने की सगाई

Iran UP Love Story In Hindi: ईरान की रहने वाली युवती का भारत के Youtuber पर आया दिल ! दोनों ने की सगाई
ईरान की युवती ने भारतीय युट्यूबर से रचाई सगाई, image credit original source

Iranian Girl UP Boy Love Story In Hindi

ईरान (Iran) की रहने वाली फैजा नाम की युवती (Girl) को यूपी (Up) के मुरादाबाद (Moradabad) में रहने वाले एक लड़के से प्यार (Love) हो गया. दोनो प्रेमी युगल पिछले 3 सालों से एक दूसरे के संपर्क में रहने के बाद शादी करने का मन बना लिया जिसके बाद लड़की 20 दिन के वीजा (Visa) पर अपने पिता के साथ करीब 3 हज़ार किलोमीटर दूर भारत पहुँची जहां दोनों ने इंगेजमेंट (Engagement) कर ली इस कार्यक्रम में दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए.

ईरान की लड़की का भारत के लड़के पर आया दिल

पाकिस्तान की सीमा हैदर (Seema Haider) और नोएडा के रहने वाले सचिन (Sachin) की लव स्टोरी (Love Story) के बाद एक और नया जोड़ा खूब सुर्खियां बटोर रहा है दरअसल ईरान (Iran) की रहने वाली 24 वर्षीय फैजा (Faija) को यूपी के मुरादाबाद (Moradabad) के रहने वाले यूटूबर दिवाकर (Youtuber Diwakar) इंस्टाग्राम पर फ़्रेंडशिप (Friendship) हुई दोनों में रोज बातें होने लगी और फिर देखते ही देखते दोनों में प्यार हो गया तीन सालों तक रहे इस प्यार के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया.

फैजा ने दिवाकर को लेकर अपने घर वालो से चर्चा की जिस पर सभी लोग सहमत हो गए तो वहीं दिवाकर के घरवालों को फैजा से कोई परेशानी नही हुई अब फैजा अपने पिता के साथ 20 दिनों के वीजा पर भारत आकर दोनों ही परिवारों की रजामंदी के बाद इंगेजमेंट कर ली फैजा के मुताबिक उसने ईरान देश की सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है अब केवल भारत की कानूनी प्रक्रिया बची है जिसके बाद दोनों शादी कर लेंगे.

iranian_girl_got_engaged_in_moradabad
ईरान की युवती ने रचाई सगाई, image credit original source

यूटूबर ट्रैवल्स के ब्लॉग्स बनाता है, फैजा वीडियो देखकर करने लगी पसन्द

यूटयूबर दिवाकर सोशल मिडिया के प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर ट्रेवल्स के ब्लॉग बनाते है उनके द्वारा बनाये हुए वीडियोज को ईरान देश के हमेदान शहर की रहने वाली फैजा खूब पसंद करती थी.

फैजा के पिता किसान है और वह अखरोट की खेती करते है दिवाकर ने ये भी बताया कि फैजा के बुलाने पर वह ईरान भी जाकर फैजा के परिवार वालो से मुलाकात भी कर चुके थे जहां पर उन्होंने फैजा से कहा था कि आप मुझे फ़ारसी भाषा सिखाइये तो मैं आपको हिंदी सिखाऊंगा हालांकि कुछ दिन वहाँ पर रुककर उनके कल्चर को समझने की कोशिश की जिसके बाद वह लोग शादी के लिए राजी हो गए शादी करने के लिए एलआईयू दस्तावेज भी जमा कर दिए है जैसे ही भारत की सारी कानूनी कार्रवाई पूरी हो जाएगी दोनों शादी कर लेंगे.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

20 दिनों के वीजा पर बेटी और पिता आये भारत

उधर 20 दिनों के वीजा पर आए फैजा और उनके पिता भारतीय संस्कृति को बहुत ज्यादा पसंद करते है इसे और भी ज्यादा नजदीक से देखने के लिए उन्होंने ताजमहल को घूमने की इच्छा जाहिर की है. उनका कहना है कि, भारत में रहने के लिए उनकी बेटी को यहाँ तौर तरीकों को सीखना होगा इसलिए जितने दिन भी यहाँ पर है इन ऐतिहासिक धरोहरों को और भी ज्यादा नजदीक से देखने की आवश्यकता है यही नही उन्होंने ये भी कहा कि पिछले कई समय से दुनिया भर में अयोध्या राम मंदिर के बारे में बहुत कुछ सुना है इसलिए वह वहां पर भी जाकर भगवान रामलला के दर्शन करना चाहते है.

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us