Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mahoba News In Hindi: प्रेमी-प्रेमिका ने 'वैलेंटाइन डे' पर जहर खाकर की आत्महत्या ! रिश्ते में दोनों लगते थे भाई-बहन

प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, image credit original source

महोबा न्यूज़

आज 14 फरवरी के दिन दुनिया भर में प्रेमी युगल वैलेंटाइन डे (Valentine Day) मना रहे हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश के महोबा (Mahoba) में प्यार करने वाले प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ (Toxic Substance) खाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके मे हड़कम्प मच गया. इस पूरी घटना में सबसे चौका देने वाली बात यह है कि प्रेमी युगल दूर के रिश्ते में कजिन यानी चचेरे भाई-बहन थे. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

महोबा में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या

वैलेंटाइन डे के दिन महोबा में प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इस तरह से दोनों के आत्महत्या करने से इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के मुताबिक प्रेमी युगल आपस में चचेरे भाई-बहन हैं दरअसल महोबा के चरखारी थाना क्षेत्र के कनेरा गांव में रहने वाली 18 साल की सीमा और 21 साल का सुरेंद्र दोनों का आपस में प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था. आज 14 फरवरी के दिन अचानक दोनों की हालत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें गांव के सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

love_couple_suicide_in_mahoba_relations_cousins
महोबा में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, image credit original source

मृतक प्रेमी-प्रेमिका थे चचेरे भाई-बहन

वहीं इस पूरे मामले को लेकर परिजनों ने बताया कि दोनों दूर के रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगते थे इसलिए कई बार इसका विरोध भी किया गया था लेकिन किसी को भी यह अंदेशा नहीं था कि वह लोग इस तरह का कदम उठाएंगे यदि पहले से इस पूरे मामले की कुछ भी जानकारी होती तो इस तरह की घटना घटित ना होती फिलहाल इस घटना के बाद दोनों ही परिवार में मातम छाया हुआ है क्योंकि किसी को भी इस बात का अंदेशा नहीं था कि दोनों इस तरह का कदम उठा सकते हैं.

परिवार और समाज के डर से उठाया खौफनाक कदम

परिजनों द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक इस पूरी घटना को प्लान के मुताबिक अंजाम दिया गया है, क्योंकि मृतक सुरेंद्र खेत जाने के बहाने घर से निकला था लेकिन इस बीच उसने जहरीली गोलियां खा ली तो वहीं दूसरी तरफ मृतक सुरेंद्र की चचेरी बहन और माशूका उसकी मौत का सदमा बर्दाश्त ना कर सकी और उसने छत पर जाकर जहरीली गोलियां खाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

14 Feb 2024 By Vishal Shukla

Latest News

Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण
फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र में मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी पर 15 वर्षीय छात्रा से करीब एक साल तक...
Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, नष्ट होंगे दुःख, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई
Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक
Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

Follow Us