Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

ICC World Cup Trophy Tour schedule 2023: ताजमहल का दीदार करने पहुंची वर्ल्ड कप चमचमाती ट्रॉफी

ICC World Cup Trophy Tour schedule 2023: ताजमहल का दीदार करने पहुंची वर्ल्ड कप चमचमाती ट्रॉफी
वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी पहुंची ताजमहल,फोटो साभार सोशल मीडिया

वनडे वर्ल्ड कप 2023,भारत मे 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है.उससे पहले विश्व कप की चमचमाती ट्रॉफी शूट के लिए आगरा के ताजमहल पहुंची.माना जा रहा है कि ट्रॉफी बीसीसीआई की टीम लेकर आई थी और यहां एक घण्टे का वर्ल्ड कप ट्रॉफी का शूट भी किया.इस दौरान वर्ल्ड कप ट्रॉफी देंखने और सेल्फी लेने में लोगों की होड़ मच गई.लोग दूर से ही ट्रॉफी का दीदार कर सके.


हाईलाइट्स

  • वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी आगरा पहुंची, ताजमहल में हुआ ट्रॉफी का शूट
  • बीसीसीआई की टीम ने ताजमहल में ट्रॉफी का किया शूट
  • लोगों में ट्रॉफी देंखने को लेकर मची होड़,5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है विश्व कप

World Cup 2023 trophy reaches TajMahal : वर्ल्ड कप 2023 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है.मेजबानी भारत के पास है.इससे पहले चमचमाती वर्ल्ड कप की ट्रॉफी शूट के लिए ताजनगरी पहुंच गई.जहां ताजमहल का दीदार कराते हुए ट्रॉफी को सामने रखा गया.फिर ट्रॉफी के साथ आई टीम ने शूट किया.इस दौरान ताजमहल घूमने आये हुए दर्शकों को जब यह पता चला कि विश्वकप ट्रॉफी यहां पर आई हुई है.तो लोगों में एक झलक पाने की होड़ मच गई.भारत के लोगों को क्रिकेट वैसे ही बहुत पसंद है.और इस बार तो भारत मे ही वर्ल्ड कप होने जा रहा है.

वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी पहुँची ताजमहल

वर्ल्ड कप 2023 अक्टूबर में शुरू होने जा रहा है.भारत इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है.उससे पहले विश्वकप की ट्रॉफी प्रसिद्ध ताजमहल पहुंची. जहां इस चमचमाती ट्रॉफी को देख लोग काफी खुश दिखाई दिए.हालांकि लोगों को दूर से ही ट्रॉफी का दीदार कराया गया.

ट्रॉफी का मकसद है कि भारत के प्रसिद्ध स्थलों पर इसको प्रदर्शित कियाजाए

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

दरअसल आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 ट्रॉफी को यहां लाने का उद्देश्य यह है कि इस ट्राफी को भारत के सबसे प्रसिद्ध धरोहरों व स्थलों पर लाया जाए. और वहां कार्यक्रमों को प्रस्तुत करना है.क्योंकि वर्ल्ड कप भारत में हो रहा है. ICC और बीसीसीआई ने आगरा में वर्ल्ड ट्रॅाफी को प्रदर्शित किया.ट्राफी देंखने के लिए आये हुए दर्शकों में होड़ मची रही.करीब एक घण्टे टीम ने शूट किया.

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

वनडे वर्ल्डकप 5 अक्टूबर से होना है भारत में

Read More: Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

2023 वनडे विश्व कप की मेजबानी भारत के पास है.टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से प्रारम्भ होगा.जबकि 19 नवम्बर को फाइनल होगा.इस टूर्नामेंट में दस टीमें हिस्सा ले रही हैं. 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक 10 स्थानों पर खेला जाएगा. भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होना है. जबकि पाकिस्तान से 14 अक्टूबर को अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला होगा. उद्घाटन मैच और फाइनल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. 46 दिनों के इस टूर्नामेंट में कुल 48 मैच खेले जाएंगे.

 

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us