Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

उत्तर प्रदेश से बिहार तक UPSRTC की सीधी बस सेवा: योगी सरकार ने इतना रखा किराया, सातों दिन चलेंगी BUS

अब उत्तर प्रदेश से बिहार सीधी बस सेवा, योगी सरकार की पहल (फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Lucknow News In Hindi

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) ने पितृपक्ष के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नई बस सेवाएं शुरू की हैं. वाराणसी से गया जी के लिए विशेष बस सेवा का संचालन होगा, ताकि पिंडदान और तर्पण के लिए जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित और किफायती यात्रा मिल सके. इसके साथ ही लखनऊ-मुजफ्फरपुर और मेरठ-सोनीपत के लिए भी बस सेवा शुरू की गई है.

Uttar Pradesh To Bihar Bus: योगी सरकार ने पितृपक्ष के दौरान गया जी (बिहार) में पिंडदान व तर्पण के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात दी है. अब वाराणसी (Varanasi) कैंट से गया जी तक सीधी बस सेवा शुरू की गई है, जो सप्ताह के सातों दिन चलेगी. इस नई सुविधा से श्रद्धालुओं को न सिर्फ सहूलियत मिलेगी बल्कि निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी.

वाराणसी से गया जी तक श्रद्धालुओं के लिए सीधी बस सेवा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाराणसी कैंट से संचालित नई बस सेवा गया (बिहार) तक श्रद्धालुओं को सीधे पहुंचाएगी. यह बस चंदौली, सासाराम, औरंगाबाद व शेरघाटी होते हुए गया तक जाएगी. रात आठ बजे वाराणसी से चलकर यह बस अगले दिन सुबह चार बजे गया पहुंचेगी. किराया 465 रुपये निर्धारित किया गया है. इससे श्रद्धालु सुरक्षित, सुलभ और कम खर्च में पितृपक्ष (Pitru Paksha) के दौरान गया तक पहुंच सकेंगे.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर खास ध्यान

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए बस सेवा में सभी सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं. श्रद्धालुओं को पितृपक्ष (Pitru Paksha) में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरकार ने विशेष इंतजाम किए हैं. बस संचालन से लोगों का समय और पैसा दोनों बचेंगे. मंत्री ने कहा कि यदि यह सेवा सफल रहती है तो इसे नियमित करने पर भी विचार किया जाएगा.

पितृपक्ष में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं गया जी

पितृपक्ष के दौरान हर साल उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गया पहुंचते हैं, जहां वे अपने पितरों के लिए पिंडदान और तर्पण करते हैं. अब तक उन्हें निजी वाहनों या लंबी रेल यात्राओं पर निर्भर रहना पड़ता था. नई बस सेवा से उनकी यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी. वाराणसी से सीधी बस मिलने के कारण श्रद्धालुओं को लंबा सफर आसान और सस्ता हो गया है.

Read More: उत्तर प्रदेश में 10 लाख तक की रजिस्ट्री में बड़ी छूट: सरकार खत्म करेगी पैन-आधार की अनिवार्यता, क्या होगा नया नियम

लखनऊ से मुजफ्फरपुर के लिए भी नई बस सेवा

लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल से मुजफ्फरपुर (बिहार) के लिए भी बस सेवा शुरू की गई है. यह बस रात दो बजे लखनऊ से चलेगी और बाराबंकी, अयोध्या, गोरखपुर, तुमकुही, गोपालगंज होते हुए सुबह चार बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. इस मार्ग का किराया 862 रुपये तय किया गया है. यह सेवा यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सहूलियत देने के उद्देश्य से शुरू की गई है.

Read More: UP IAS PCS Transfer: योगी सरकार ने किए बड़े प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS और 4 PCS अधिकारियों के तबादले

मेरठ से सोनीपत के बीच भी शुरू हुई बस सेवा

यात्रियों की लगातार बढ़ रही मांग को देखते हुए मेरठ से सोनीपत (हरियाणा) के बीच भी बस सेवा शुरू की गई है. यह बसें दिन में तीन फेरे लगाएंगी. बड़ौत डिपो से सुबह 6:30 बजे, 10:50 बजे और 3:50 बजे बसें सोनीपत के लिए रवाना होंगी. इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच यात्रा करने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.

Read More: Uttar Pradesh Mausam: उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज ! तेज आंधी-बारिश से राहत, 10 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

22 Aug 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

उत्तर प्रदेश से बिहार तक UPSRTC की सीधी बस सेवा: योगी सरकार ने इतना रखा किराया, सातों दिन चलेंगी BUS

Lucknow News In Hindi

Uttar Pradesh To Bihar Bus: योगी सरकार ने पितृपक्ष के दौरान गया जी (बिहार) में पिंडदान व तर्पण के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात दी है. अब वाराणसी (Varanasi) कैंट से गया जी तक सीधी बस सेवा शुरू की गई है, जो सप्ताह के सातों दिन चलेगी. इस नई सुविधा से श्रद्धालुओं को न सिर्फ सहूलियत मिलेगी बल्कि निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी.

वाराणसी से गया जी तक श्रद्धालुओं के लिए सीधी बस सेवा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाराणसी कैंट से संचालित नई बस सेवा गया (बिहार) तक श्रद्धालुओं को सीधे पहुंचाएगी. यह बस चंदौली, सासाराम, औरंगाबाद व शेरघाटी होते हुए गया तक जाएगी. रात आठ बजे वाराणसी से चलकर यह बस अगले दिन सुबह चार बजे गया पहुंचेगी. किराया 465 रुपये निर्धारित किया गया है. इससे श्रद्धालु सुरक्षित, सुलभ और कम खर्च में पितृपक्ष (Pitru Paksha) के दौरान गया तक पहुंच सकेंगे.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर खास ध्यान

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए बस सेवा में सभी सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं. श्रद्धालुओं को पितृपक्ष (Pitru Paksha) में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरकार ने विशेष इंतजाम किए हैं. बस संचालन से लोगों का समय और पैसा दोनों बचेंगे. मंत्री ने कहा कि यदि यह सेवा सफल रहती है तो इसे नियमित करने पर भी विचार किया जाएगा.

पितृपक्ष में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं गया जी

पितृपक्ष के दौरान हर साल उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गया पहुंचते हैं, जहां वे अपने पितरों के लिए पिंडदान और तर्पण करते हैं. अब तक उन्हें निजी वाहनों या लंबी रेल यात्राओं पर निर्भर रहना पड़ता था. नई बस सेवा से उनकी यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी. वाराणसी से सीधी बस मिलने के कारण श्रद्धालुओं को लंबा सफर आसान और सस्ता हो गया है.

लखनऊ से मुजफ्फरपुर के लिए भी नई बस सेवा

लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल से मुजफ्फरपुर (बिहार) के लिए भी बस सेवा शुरू की गई है. यह बस रात दो बजे लखनऊ से चलेगी और बाराबंकी, अयोध्या, गोरखपुर, तुमकुही, गोपालगंज होते हुए सुबह चार बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. इस मार्ग का किराया 862 रुपये तय किया गया है. यह सेवा यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सहूलियत देने के उद्देश्य से शुरू की गई है.

मेरठ से सोनीपत के बीच भी शुरू हुई बस सेवा

यात्रियों की लगातार बढ़ रही मांग को देखते हुए मेरठ से सोनीपत (हरियाणा) के बीच भी बस सेवा शुरू की गई है. यह बसें दिन में तीन फेरे लगाएंगी. बड़ौत डिपो से सुबह 6:30 बजे, 10:50 बजे और 3:50 बजे बसें सोनीपत के लिए रवाना होंगी. इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच यात्रा करने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में 14 अगस्त तक लगेंगे आयुष्मान कैंप, ऐसे जांचें पात्रता और पाएं 5 लाख तक मुफ्त लाभ Fatehpur News: फतेहपुर में 14 अगस्त तक लगेंगे आयुष्मान कैंप, ऐसे जांचें पात्रता और पाएं 5 लाख तक मुफ्त लाभ
फतेहपुर जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 14 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा...
Fatehpur News: फतेहपुर में नाला सिल्ट सफाई के लिए लाखों का भ्रष्टाचार! सभासद ने डीएम को सौंपे सबूत, जांच की मांग
Fatehpur News: फतेहपुर में डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, न्याय के लिए दर-दर भटकी लीलावती
Aaj Ka Rashifal 11 June 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहते हैं आपके ग्रह, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: "कैबिनेट मंत्री और सांसद रिश्तेदार हैं" धौंस जमाने वाले सपा नेता का अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज
Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना
Fatehpur Murder Mystery: प्रेमिका ने बुलाया ! पति ने उतारा मौत के घाट, फिर हाथ-पैर काटकर जंगल में जला दिया, यूट्यूब पर देखी थी फिल्म

Follow Us