Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Anganwadi news:महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने की आंदोलन की घोषणा, इस दिन से होगा शुरू

UP Anganwadi news:महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने की आंदोलन की घोषणा, इस दिन से होगा शुरू
Up anganwadi news:प्रदेश उपाध्यक्ष सुनन्दा तिवारी।फ़ाइल फ़ोटो

सरकार से अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहीं आंगनबाड़ी वर्करों(up anganwadi news)ने एक बार फ़िर से आंदोलन का ऐलान कर दिया है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है।लखनऊ में कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की हुई बैठक में 8 मार्च से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने का ऐलान किया गया है।8 मार्च को महिला दिवस भी मनाया जाता है इस लिए इस बार आंदोलन की शुरुआत महिला दिवस के दिन से होगी। up anganwadi news

बैठक में शामिल रहीं महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनन्दा तिवारी ने बताया कि संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से 8 मार्च से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जनपद स्तर पर ज्ञापन के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

ये हैं प्रमुख मांगे..

आंगनबाड़ी वर्कर लगातार अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करतीं रहीं हैं।उनकी प्रमुख माँगे हैं जैसे 62 साल की आयु पूरी कर चुकी कार्यकत्रियों को बिना पेंशन औऱ ग्रेज्युटी दिए ही सेवा से हटा दिया गया है इस लिए जिन वर्करों को सेवा से हटाया गया हैं उन्हें पेंशन दी जाए औऱ उन्हें गुजारे के लिए एकमुश्त रक़म दी जाए। anganwadi letest news

Read More: UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM

हर पांच में इंक्रीमेंट बढ़ाने का प्रावधान है लेकिन राज्य सरकार द्वारा बढ़ाया नहीं जा रहा है जिसको तत्काल बढ़ाया जाए।

Read More: One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव पर गरमाई सियासत, JPC की बैठक में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी राय

आंगनबाड़ी वर्करों के साथ स्वयं सहायता समूह की सम्बद्धता कर दी गई है जिससे विभिन्न समस्याएं पैदा हो रहीं हैं इस सम्बद्धता को हटाया जाए।

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

साल 2017 के नवम्बर औऱ दिसम्बर माह का मानदेय रुका हुआ है उसको तत्काल दिया जाए।

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडेय ने बताया कि 8 मार्च से आन्दोलन के पहले चरण की घोषणा की गई है।जिसके अंर्तगत विरोध प्रदर्शन जनपद स्तर पर होगा यदि सरकार ने मांगे नहीं मानी तो दूसरे चरण में विरोध प्रदर्शन लखनऊ के जीपीओ स्थिति गाँधी प्रतिमा पर इकठ्ठा हो आन्दोलन शुरू किया जाएगा। up anganwadi news

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us