
UP PPS Transfer: यूपी में 11 पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर ! फतेहपुर में इनको मिली तैनाती, देखिए पूरी लिस्ट
UP News In Hindi
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार ने 11 पीपीएस अधिकारियों का तबादला (PPS Transfer) किया है, जिसमें प्रयागराज महाकुंभ, मुख्यमंत्री सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारी शामिल हैं. फतेहपुर, आजमगढ़, कासगंज, हरदोई समेत कई जिलों में नई नियुक्तियां हुई हैं. देखिए पूरी लिस्ट.
UP PPS Transfer: यूपी सरकार ने सोमवार को प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 11 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इनमें प्रयागराज महाकुंभ में तैनात पुलिस उपाधीक्षकों के साथ-साथ मुख्यमंत्री सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत अधिकारी शामिल हैं.

मुख्यमंत्री सुरक्षा से लेकर कई जिलों में तबादले
मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात नितेश प्रताप सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, बिजनौर नियुक्त किया गया है, जबकि राजीव प्रताप सिंह को लखनऊ में मुख्यमंत्री सुरक्षा से स्थानांतरित कर पुलिस उपाधीक्षक, हमीरपुर बनाया गया है.



कुंभ से फतेहपुर पहुंचे कृष्ण गोपाल
- महेन्द्र सिंह देव – कुंभ मेला प्रयागराज से पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ
- सुशील कुमार सिंह – अभिसूचना मुख्यालय से लखनऊ में मंडलाधिकारी
- डा. कृष्ण गोपाल सिंह – कुंभ मेला प्रयागराज से पुलिस उपाधीक्षक, फतेहपुर
- प्रशाली गंगवार – गोरखपुर से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
छह प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों को मिली नई तैनाती
प्रांतीय पुलिस सेवा में प्रशिक्षण प्राप्त छह नए अधिकारियों को भी जनपदीय व्यवहारिक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नई तैनाती मिली है. ये अधिकारी अब स्थायी रूप से निम्नलिखित जिलों में नियुक्त किए गए हैं:
- पी प्रकाश – पुलिस उपाधीक्षक, सिद्धार्थनगर
- अरविन्द सोनकर – पुलिस उपाधीक्षक, अयोध्या
- सच्चिदानन्द सिंह – पुलिस उपाधीक्षक, मैनपुरी
- प्रगति चौहान – पुलिस उपाधीक्षक, पीलीभीत
- कृष्ण कांत त्रिपाठी – पुलिस उपाधीक्षक, बांदा
- भूपेश कुमार पांडेय – पुलिस उपाधीक्षक, आजमगढ़
हाल ही में हुए थे आईपीएस अधिकारियों के तबादले
आपको बतादें कि कि 4 मार्च की देर रात यूपी पुलिस विभाग में 9 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए थे. 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा को डीजी फायर सर्विस बनाया गया था. इससे पहले वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद प्रतीक्षारत थे.
इसके अलावा, डॉ. के. एजिलरसन को आईजी यूपी-112 नियुक्त किया गया था, जबकि कई पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किए गए थे. जानकारों की मानें तो सूबे में तबादला एक्सप्रेस अभी रुकने वाली नहीं है.
