Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP IAS Transfer Today: यूपी में कई आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर योगेश्वर राम मिश्रा बने देवीपाटन मंडल के कमिश्नर

UP IAS Transfer Today: यूपी में कई आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर योगेश्वर राम मिश्रा बने देवीपाटन मंडल के कमिश्नर
यूपी में आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है. योगेश्वर राम मिश्रा को बस्ती से देवीपाटन मंडल की कमान सौंपी गई है वहीं कभी फतेहपुर की डीएम रहीं कल्पना अवस्थी को राजभवन से हटाते हुए अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा बनाया गया है


हाईलाइट्स

  • यूपी में कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण
  • यूपी राजपाल भवन से कल्पना अवस्थी हटाई गईं अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा की नई जिम्मेदारी
  • यूपी में जल्द बड़ी तादात में होंगे आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर

UP IAS Transfer List Today : उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार को कई सीनियर आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है. कभी फतेहपुर की जिलाधिकारी रहीं कल्पना अवस्थी जो वर्तमान में राजभवन में तैनात थी उनको हटाकर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा में ट्रांसफर कर दिया है वहीं योगेश्वर राम मिश्रा को बस्ती कमिश्नर से देवीपाटन मंडल का नया कमिश्नर बनाया गया है.

यूपी में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण (UP IAS Transfer List Today)

यूपी शासन ने एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए कई IAS अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है. इसबार इस लिस्ट कई सीनियर आईएएस शामिल हैं. कल्पना अवस्थी जो अपर मुख्य सचिव राज्यपाल थीं उनकी जगह अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा सुधीर एम. बोबडे को भेजा गया है और उन्हें अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा के पद की कमान सौंपी गई है.

योगेश्वर राम मिश्रा को बस्ती कमिश्नर से देवीपाटन मंडल का नया कमिश्नर बनाते हुए वहां के कमिश्नर महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा के पद भेजा है. वहीं कमिश्नर सहारनपुर के पद रहे लोकेश एम को बस्ती कमिश्नर बनाया गया है. बहराइच के डीएम दिनेश चंद्र को सहारनपुर जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है साथ ही IAS मोनिका को बहराइच की डीएम बनाई गईं हैं.

Read More: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक, पंचायत चुनाव को लेकर सरकार और आयोग से मांगा जवाब

बहुत जल्द और होंगे IAS अधिकारियों के स्थानांतरण (UP IAS Transfer Today)

Read More: UP News: यूपी में बिना फायर NOC नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन और व्यापार लाइसेंस, योगी सरकार का बड़ा फैसला, शासनादेश जारी

यूपी में जल्द ही बड़ी तादात में आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर होने की संभावना है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नगर निकाय चुनाव और आने वाले समय में आम चुनाव 2024 को देखते हुए कई जनपदों में तैनात जिलाधिकारियों के ट्रांसफर जल्द किए जा सकते हैं.

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us