Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Board Result 2025 Live News Link: इंतजार खत्म ! आज दोपहर आएगा रिजल्ट, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

UP News In Hindi

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 12:30 बजे जारी होगा. 29.8 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी. रिजल्ट upmsp.edu.in और अन्य वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगा. बोर्ड ने इसे मेहनत और सफलता का उत्सव बताया है. डिजिटल मार्कशीट भी DigiLocker से मिलेगी.

UP Board Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित हाईस्कूल परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज, यानी 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा. लाखों छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़ी अब खत्म होने जा रही है.

परीक्षा परिणाम की घोषणा यूपी बोर्ड के प्रयागराज मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी. इसके तुरंत बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा.

12:30 बजे आएगा परिणाम, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

आज दोपहर 12:30 बजे जैसे ही बोर्ड परिणाम की घोषणा करेगा, छात्र निम्न वेबसाइट्स के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे:

  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in
  • upmspresults.nic.in
  • results.digilocker.gov.in

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की जरूरत होगी, जिसे वे एडमिट कार्ड से देख सकते हैं.

Read More: यूपी में कुदरत का करिश्मा: महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, दो बेटे और दो बेटियां, डॉक्टर भी हैरान

54.38 लाख छात्रों ने किया था रजिस्ट्रेशन

इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 54.38 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 10वीं कक्षा के लिए 29.8 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हैं. हाईस्कूल परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षाएं दो शिफ्ट में हुई थीं—सुबह की शिफ्ट 8:30 बजे से 11:45 बजे तक, जबकि दूसरी शिफ्ट 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली.

Read More: यूपी में इस तारीख से मानसून देगा दस्तक: 30 जून से शुरू होगी झमाझम बारिश, भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत

UPMSP ने छात्रों के लिए जारी किया संदेश

रिजल्ट जारी होने से पहले यूपी बोर्ड ने छात्रों के लिए एक भावनात्मक संदेश भी साझा किया है. परिषद ने कहा, "आज का दिन लाखों छात्र-छात्राओं के जीवन में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है. यह सिर्फ एक परिणाम नहीं है, बल्कि आपकी मेहनत, उम्मीद और सफलता का उत्सव है"

Read More: UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM

रिजल्ट में क्या होगा नया?

इस बार छात्रों को रिजल्ट के साथ-साथ डिजिटल मार्कशीट भी प्राप्त होगी, जिसे DigiLocker के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकेगा. जिन छात्रों के पास DigiLocker खाता नहीं है, वे अपने आधार नंबर से लॉगइन करके इसे एक्सेस कर सकेंगे.

रिजल्ट के बाद क्या करें छात्र?
  • रिजल्ट चेक करने के बाद छात्र मार्कशीट का प्रिंट आउट लेकर रखें.
  • किसी भी तरह की त्रुटि दिखे तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें.
  • जो छात्र असफल होंगे या नंबरों से असंतुष्ट होंगे, वे पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) या कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.
25 Apr 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

UP Board Result 2025 Live News Link: इंतजार खत्म ! आज दोपहर आएगा रिजल्ट, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

UP News In Hindi

UP Board Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित हाईस्कूल परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज, यानी 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा. लाखों छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़ी अब खत्म होने जा रही है.

परीक्षा परिणाम की घोषणा यूपी बोर्ड के प्रयागराज मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी. इसके तुरंत बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा.

12:30 बजे आएगा परिणाम, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

आज दोपहर 12:30 बजे जैसे ही बोर्ड परिणाम की घोषणा करेगा, छात्र निम्न वेबसाइट्स के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे:

  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in
  • upmspresults.nic.in
  • results.digilocker.gov.in

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की जरूरत होगी, जिसे वे एडमिट कार्ड से देख सकते हैं.

54.38 लाख छात्रों ने किया था रजिस्ट्रेशन

इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 54.38 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 10वीं कक्षा के लिए 29.8 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हैं. हाईस्कूल परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षाएं दो शिफ्ट में हुई थीं—सुबह की शिफ्ट 8:30 बजे से 11:45 बजे तक, जबकि दूसरी शिफ्ट 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली.

UPMSP ने छात्रों के लिए जारी किया संदेश

रिजल्ट जारी होने से पहले यूपी बोर्ड ने छात्रों के लिए एक भावनात्मक संदेश भी साझा किया है. परिषद ने कहा, "आज का दिन लाखों छात्र-छात्राओं के जीवन में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है. यह सिर्फ एक परिणाम नहीं है, बल्कि आपकी मेहनत, उम्मीद और सफलता का उत्सव है"

रिजल्ट में क्या होगा नया?

इस बार छात्रों को रिजल्ट के साथ-साथ डिजिटल मार्कशीट भी प्राप्त होगी, जिसे DigiLocker के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकेगा. जिन छात्रों के पास DigiLocker खाता नहीं है, वे अपने आधार नंबर से लॉगइन करके इसे एक्सेस कर सकेंगे.

रिजल्ट के बाद क्या करें छात्र?
  • रिजल्ट चेक करने के बाद छात्र मार्कशीट का प्रिंट आउट लेकर रखें.
  • किसी भी तरह की त्रुटि दिखे तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें.
  • जो छात्र असफल होंगे या नंबरों से असंतुष्ट होंगे, वे पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) या कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.

Latest News

Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
फतेहपुर में फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और धमकी...
Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

Follow Us