Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP IPS Transfer List Today: यूपी में लगातार चल रही तबादला एक्सप्रेस ! 8 पुलिस अधीक्षकों सहित 17 IPS ट्रांसफर

UP IPS Transfer List Today: यूपी में लगातार चल रही तबादला एक्सप्रेस ! 8 पुलिस अधीक्षकों सहित 17 IPS ट्रांसफर
यूपी में 17 IPS अधिकारियों के तबादले, 8 एसपी भी शामिल (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

IPS Transfer List In UP

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 8 जिलों के कप्तानों सहित 17 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं. विवादित एसपी गणेश प्रसाद साहा (IPS Ganesh Prasad Saha) को शिकायत के बाद हटाया गया.

UP IPS Transfer List Today: यूपी में लगातार चल रही तबादला एक्सप्रेस के तहत मंगलवार को 11 IAS अधिकारियों के स्थानांतरण के तुरंत बाद ही 17 IPS अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया.

आठ जिलों के कप्तानों सहित लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) के विवादित कप्तान गणेश प्रसाद साहा (IPS Ganesh Prasad Saha) को शासन ने जिले से हटा कर मैनपुरी (Mainpuri) का पुलिस अधीक्षक बना दिया है. आपको बतादें कि बीते दिनों 46 आईएएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया था.

विधायकों की शिकायत के बाद हटे लखीमपुर खीरी के कप्तान

यूपी के लखीमपुर खीरी के सभी विधायकों और भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने जिले की कानून व्यवस्था और माफियाओं से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए साथ ही जनप्रतिनिधियों की बातों की अनदेखी के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से शिकायत की थी.

सूत्रों की मानें तो इसी के चलते मुख्यमंत्री ने तबादला सूची में एसपी गणेश प्रसाद साहा (IPS Ganesh Prasad Saha) का नाम शामिल करते हुए उन्हें मैनपुरी भेज दिया. 

Read More: UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

आठ जिलों के कप्तानों सहित 17 इधर से उधर

सूबे में जिन 17 आईपीएस अधिकारियों के तबालदले हुए हैं उनमें 8 जिलों के कप्तान भी शामिल हैं. सूची के मुताबिक सुल्तानपुर, मैनपुरी, कन्नौज, मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, बस्ती, अमरोहा, सहित भदोही के पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर कर दिया है.

Read More: UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बताया जा रहा है लखीमपुर खीरी के कप्तान गणेश प्रसाद साहा को मैनपुरी का कप्तान और मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को एसपी कन्नौज बनाया गया है वहीं संकल्प शर्मा को लखीमपुर खीरी का नया एसपी बनाया गया है. 

Read More: UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

मिर्जापुर एसपी अभिनंदन को बस्ती का नया एसपी बनाया गया है. कन्नौज एसपी अमित कुमार आनंद को अमरोहा एसपी की जिम्मेदारी दी गई है. अभिमन्यु मांगलिक भदोही एसपी बनाए गए हैं. व्योम बिंदल प्रभारी एसपी सहारनपुर नगर बनाए गए हैं. 

डॉ. संजीव गुप्ता डीजीपी के जीएसओ के पद पर किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है. डॉ. एन रविंदर को एडीजी एंटी करप्शन के साथ डीजीपी के जीएसओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. बसंत लाल को एसपी एंटी करप्शन लखनऊ बनाया गया है.

गोपाल कृष्ण चौधरी को डीसीपी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है. भदोही की एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन को कानपुर में एसपी इंटेलिजेंस बनाया गया है. नचिकेता झा को पुलिस महानिरीक्षक स्थापना, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय बनाया गया है. शलभ माथुर पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक पुलिस महानिदेशक मुख्यालय. अभिनंदन पुलिस अधीक्षक बस्ती

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us