Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Prayagraj News: प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा ! महाकुंभ जा रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल

Prayagraj News: प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा ! महाकुंभ जा रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल
प्रयागराज में बड़ा हादसा 10 की मौत, 19 घायल: Image Credit Original Source

Prayagraj News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में बीती रात बस और बोलेरो की टक्कर में बोलेरो सवार 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना मेजा थाना (Meja Thana) क्षेत्र के मनु का पूरा गांव मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे का है.

Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना मेजा थाना (Meja Thana) क्षेत्र के मनु का पूरा गांव मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर हुई है.

बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और एक टूरिस्ट बस की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई. बोलेरो के ऐसे परखच्चे उड़े कि उसको देख कर कहा जा सकता है कि कोई जिंदा नहीं बचा होगा.

कैसे हुआ यह भयावह हादसा?

हादसा शुक्रवार रात करीब 2 बजे हुआ, जब छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से श्रद्धालु महाकुंभ में संगम स्नान के लिए प्रयागराज आ रहे थे. उनकी बोलेरो जैसे ही प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के मनु के पूरा गांव के पास पहुंची, तो अचानक बेकाबू होकर सामने से आ रही एक टूरिस्ट बस से टकरा गई.

हादसा इतना भयावह था कि बोलेरो पूरी तरह से चकनाचूर हो गई, और उसमें सवार सभी 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बोलेरो में फंसे श्रद्धालुओं को निकालने के लिए पुलिस को जेसीबी मशीन का सहारा लेना पड़ा.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

बस में सवार लोग भी श्रद्धालु थे, जो मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से आए थे और महाकुंभ में स्नान करके लौट रहे थे. हादसे के बाद हाईवे पर चारों ओर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग भी मदद के लिए दौड़े.

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

बोलेरो सवार 10 लोगों की मौत, परिजनों में हड़कंप 

घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से की. बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के निवासी थे. मृतकों की सूची इस प्रकार है:

Read More: UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

1. ईश्वरी प्रसाद जायसवाल

2. संतोष सोनी

3. भागीरथी जायसवाल

4. सोमनाथ

5. अजय बंजारे

6. सौरभ कुमार सोनी

7. गंगा दास वर्मा

8. शिवा राजपूत

9. दीपक वर्मा

10. राजू साहू

बस सवार 19 श्रद्धालु घायल,अस्पताल में इलाज जारी

बोलेरो और बस की टक्कर में बस सवार सवार 19 श्रद्धालु घायल हुए हैं. जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टरों ने कहा कि, कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, और कुछ को रैफर किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बोलेरो के चालक को झपकी आ गई थी, जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बस से टकरा गई.

क्या कहा प्रयागराज जिलाधिकारी रवींद्र कुमार मांदर ने?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीएम रवींद्र कुमार मांदर कहा कि

"यह हादसा बेहद दुखद है. बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालु महाकुंभ में संगम स्नान के लिए आ रहे थे. हादसे में 10 लोगों की जान चली गई, जबकि 19 घायल हुए हैं. घायलों का उचित इलाज कराया जा रहा है और उनके परिवारों को भी सूचना दे दी गई है"

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक ने पत्नी के घर ना लौटने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली....
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Follow Us