Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IPS Transfer In UP: यूपी में ताबड़तोड़ आईपीएस अफसरों के तबादले ! 24 अधिकारी इधर से उधर, देखिए लिस्ट

IPS Transfer In UP: यूपी में ताबड़तोड़ आईपीएस अफसरों के तबादले ! 24 अधिकारी इधर से उधर, देखिए लिस्ट
यूपी में 24 IPS अधिकारियों के तबादले (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

IPS Transfer List In UP

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें 10 वरिष्ठ और 14 जिलों व कमिश्नरेट स्तर के अफसर शामिल हैं. यूपी 112, प्रशासन, ईओडब्ल्यू, और लखनऊ रेंज जैसे अहम पदों पर नई नियुक्तियाँ की गई हैं. इससे पुलिस व्यवस्था में व्यापक बदलाव आया है.

IPS Transfer In UP: उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में एक बार फिर से तबादलों की बाढ़ आ गई है. योगी सरकार ने सोमवार रात को 14 आईपीएस अफसरों के तबादले के बाद अब 10 और सीनियर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंप दी हैं. इन तबादलों ने प्रदेश के कानून-व्यवस्था के ढांचे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल कर दिया है.

नीरा रावत को यूपी 112 की जिम्मेदारी

सरकार की नई तबादला सूची में सबसे बड़ा नाम वरिष्ठ आईपीएस नीरा रावत का है जिन्हें अब अपर पुलिस महानिदेशक, यूपी 112, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, श्री प्रशांत कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन), पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ बनाया गया है.

ये दोनों पद बेहद संवेदनशील माने जाते हैं क्योंकि इनका सीधा संबंध प्रदेश की रैपिड रिस्पांस यूनिट और प्रशासनिक रणनीति से है. इन नियुक्तियों से संकेत मिलता है कि राज्य सरकार पुलिस के संचालन तंत्र को अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में काम कर रही है.

ईओडब्ल्यू में केएस इमैन्युअल, लखनऊ रेंज के आईजी बने उपेन्द्र अग्रवाल

नई लिस्ट में केएस इमैन्युअल को पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध संगठन (EOW), लखनऊ बनाया गया है. ये नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि आर्थिक अपराधों की संख्या में इधर कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. वहीं उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को आईजी, लखनऊ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है, जो राजधानी क्षेत्र की कानून व्यवस्था की दृष्टि से अहम पद है.

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

गोरखपुर से पीटीएस, गौतमबुद्धनगर से तकनीकी सेवाओं तक तबादले

रोहन पी कनय को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (PTS) गोरखपुर बनाया गया है. राजीव नारायण मिश्र को अपर पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में नई पोस्टिंग दी गई है. वहीं शिवहरि मीणा को पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली है. ये नियुक्तियाँ प्रशिक्षण और तकनीकी दक्षता में सुधार के संकेत देती हैं.

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

मेरठ, मुरादाबाद और सुरक्षा शाखा में भी नए अधिकारी

सत्येन्द्र कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक, PTS मेरठ, राजेश कुमार सक्सेना को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सुरक्षा शाखा, लखनऊ तथा विकास कुमार वैद्य को पुलिस उपमहानिरीक्षक / उप निदेशक, पुलिस अकादमी मुरादाबाद नियुक्त किया गया है. इन तबादलों का मकसद प्रदेश भर में प्रशिक्षण, सुरक्षा और दक्षता को एक नई दिशा देना है.

Read More: Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले से भी मची हलचल

इससे पहले सोमवार देर रात योगी सरकार ने सात जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे. मोहित गुप्ता, जो अब तक आईजी वाराणसी परिक्षेत्र थे, उन्हें गृह विभाग का सचिव बनाया गया है.

बृजेश कुमार श्रीवास्तव, जो एसपी कौशांबी थे, अब एसएसपी इटावा होंगे. राजेश कुमार-द्वितीय को एसपी कौशांबी, धवल जायसवाल को गाजियाबाद में पुलिस उपायुक्त, सत्यजीत गुप्ता को कानपुर कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त, संदीप कुमार मीना को एसपी संतकबीरनगर, लक्ष्मीनिवास मिश्र को एसपी रेलवे गोरखपुर और अनूप कुमार सिंह को एसपी फतेहपुर नियुक्त किया गया है

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us