Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Hamirpur News: हमीरपुर में लिखी जा रही है कामयाबी की इबारत ! मौदहा के छात्रों ने किया कमाल, यूपी बोर्ड में लहराया परचम

Hamirpur News: हमीरपुर में लिखी जा रही है कामयाबी की इबारत ! मौदहा के छात्रों ने किया कमाल, यूपी बोर्ड में लहराया परचम
हमीरपुर के मौदहा के छात्रों ने यूपी बोर्ड में रचा इतिहास, बाएं पुष्कल यादव, दाएं दीपक शिवहरे: Image Credit Pravesh Tripathi Physics Classes

Hamirpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हमीरपुर (Hamirpur) जिले के मौदहा कस्बे के मराठीपुरा में संचालित प्रवेश त्रिपाठी फिजिक्स क्लासेस में छात्र सफलता की ऊंचाइयां छू रहे हैं. कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर संस्थान ने यूपी बोर्ड जिला मेरिट लिस्ट और जेईई जैसी परीक्षाओं में शानदार परिणाम दिए हैं.

Hamirpur News: संसाधनों की कमी यदि इरादों को मजबूत कर दे तो साधारण सी जगह भी इतिहास रच सकती है. मौदहा (Maudaha) कस्बे के मराठीपुरा मोहल्ले में संचालित "प्रवेश त्रिपाठी फिजिक्स क्लासेस" इसका जीवंत उदाहरण बन गया है. इस संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों ने कम संसाधनों में भी उच्च गुणवत्ता की शिक्षा ग्रहण करते हुए जिले का और कोचिंग संस्थान का नाम रोशन किया है.

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामों में चमका कोचिंग सेंटर

यूपी बोर्ड (UP Board) 12वीं के परीक्षा परिणामों में इस छोटे से कोचिंग सेंटर के छात्रों ने बड़े संस्थानों को पीछे छोड़ दिया. पुष्कल यादव ने 88.8% अंकों के साथ हमीरपुर जिले की मेरिट लिस्ट में 8वीं रैंक हासिल की, जबकि दीपक शिवहरे ने 87.8% अंकों के साथ विज्ञान संकाय में 10वीं रैंक प्राप्त की और साथ ही IIT JEE Mains में 93.7 परसेंटाइल अर्जित किया.

pravesh_tripathi_physics_classes_maudaha
प्रवेश त्रिपाठी फिजिक्स क्लासेस के छात्र

फिजिक्स में भी लहराया इस कोचिंग का परचम

फिजिक्स विषय में भी संस्थान के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. अंशिका गुप्ता ने 93/100, कंचन ने 92/100 और स्वाति ने 91/100 अंक प्राप्त कर उत्कृष्टता का परिचय दिया. स्वाति ने JEE Mains में 82 परसेंटाइल भी प्राप्त किया. कुल 15 छात्रों ने 85% से अधिक अंक हासिल कर कोचिंग सेंटर की गुणवत्ता पर मुहर लगाई.

कम शुल्क में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा 

कोचिंग संचालक प्रवेश त्रिपाठी ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य अधिकतम छात्रों को न्यूनतम शुल्क में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि आर्थिक तंगी किसी छात्र के सपनों के आड़े न आए. सुविधाएं सीमित हैं, लेकिन समर्पण और पढ़ाई का स्तर सर्वोत्तम है"

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

पिछले वर्ष भी रहा कोचिंग का शानदार प्रदर्शन

पिछले वर्ष भी "प्रवेश त्रिपाठी फिजिक्स क्लासेस" ने शानदार प्रदर्शन किया था. चार छात्रों ने फिजिक्स में 97/100 अंक प्राप्त कर मौदहा क्षेत्र में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया था, जबकि दो छात्रों का चयन दिल्ली विश्वविद्यालय में हुआ था.

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

छह वर्षों से शिक्षा की अलख जगा रहा संस्थान

कोचिंग सेंटर बीते छह वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है. इस वर्ष भी CUET बैच सफलता की नई इबारत लिखने के लिए तैयार है. साधनों की सीमाओं के बावजूद यहां के छात्रों की उपलब्धियां यह संदेश देती हैं कि जब मेहनत और समर्पण साथ हो, तो हर सपने को साकार किया जा सकता है. (Advt)

Read More: UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us