Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Etawah News: पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचा पति ! दरवाजा खोलने में हुई देरी तो गाड़ी समेत खुद को लगा ली आ'ग

Etawah News: पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचा पति ! दरवाजा खोलने में हुई देरी तो गाड़ी समेत खुद को लगा ली आ'ग
इटावा में युवक ने खुद को किया आग के हवाले, फोटो साभार सोशल मीडिया

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक बेहद चौका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पहुंच गया, यही नहीं ससुरालीजनों ने जब दरवाजा नहीं खोला तो युवक ने सनक में अपनी गाड़ी और खुद को आग के हवाले कर दिया. जिसमें वह 70 फ़ीसदी तक झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • इटावा में हैरान कर देने वाला मामला, पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पहुंचा था युवक
  • दरवाजा नहीं खोला तो कार समेत खुद को किया आग के हवाले
  • 70 फीसदी झुलसा युवक, हालत गम्भीर, पड़ताल में जुटी पुलिस

Shocking case in Etawah : अक्सर आप सभी ने दहेज की आग में झुलसी हुई कई दुल्हनों की कहानी जरूर सुनी होगी या कई बार ऐसा भी सुना होगा की पारिवारिक कलह के चलते युवती ने खुद को आग के हवाले कर दिया, लेकिन इटावा का यह मामला बड़ा ही हैरतअंगेज वाला है, यहां पत्नी से विवाद के बाद पति ने सनक में खुद को आग के हवाले कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह झुलस गया है, उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है, फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है.

पत्नी से विवाद के बाद सनकी पति ने खुद को लगाई आग

मामला उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के थाना बकेवर इलाके का है जहां पर एक शख्स ने पत्नी के विवाद के चलते पहले कार को पेट्रोल से नहला कर आग लगा दी और खुद को भी आग के हवाले कर दिया, इस पूरी घटना में वह 70 फ़ीसदी तक झुलस गया. आनन फानन में घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत को गंभीरता से लेते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया.

क्या है पूरा मामला?

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

इटावा निवासी शिवम नाम के व्यक्ति की उसकी पत्नी के साथ कुछ कहा सुनी हो गई थी इसके बाद वह अपने मायके पहुंच गई. वहीं देर शाम तक जब पत्नी वापस नहीं लौटी तो युवक ससुराल पहुंच गया. आरोप है कि काफी देर तक उसने घर के बाहर आवाज़ लगाई लेकिन ससुराल वालों ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया, काफी समय के बाद शिवम मायूस और हताश हो गया जिसके बाद उसने कार पर पेट्रोल डालकर खुदी को आग के हवाले कर दिया वही जब ससुराल पक्ष ने घर के बाहर जलती हुई आग और युवक की चीख सुनी तो आनन फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे.

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

रोज-रोज की कलह बनी घटना का कारण

Read More: UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पीड़ित युवक की सास के अनुसार उनका दामाद शिवम शराब का लती था और शराब के नशे में ही रोजाना उनकी बेटी के साथ मारपीट किया करता था, रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर युवती ने इसकी शिकायत अपने घर पर की. परिजनों को डर था कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाये इसलिए उन्होंने अपनी बेटी को वापस घर बुला लिया, उधर दूसरी तरफ जब शिवम अपनी पत्नी को वापस मनाने के लिए घर पहुँचा तो घबराए ससुरालियों ने घर का दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया, जिससे आहत होकर शिवम ने गाड़ी समेत खुद को आग लगा ली.

पुलिस की जांच में आया नया मोड़

वही इस पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि इन दोनों की शादी 8 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं लेकिन पति को यह शक रहता था कि उसकी पत्नी किसी और से बात करती है, जिसे लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा हुआ करता था, धीरे-धीरे यह झगड़ा मारपीट तक बढ़ गया. मार पिटाई के डर से पत्नी ने अपने पति का साथ छोड़ अपने मायके चली आई थी. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है बयानों और सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगाम कस्बे में शनिवार को दिवाली के लिए पटाखे तैयार करते समय एक घर...
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा

Follow Us