Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:15 अप्रैल से प्रदेश में शुरू होने वाले थे निर्माण कार्य..जानिए अब क्या कहा है उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने..!

UP:15 अप्रैल से प्रदेश में शुरू होने वाले थे निर्माण कार्य..जानिए अब क्या कहा है उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने..!
केशव मौर्य।फ़ाइल फ़ोटो साभार गूगल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते रविवार को कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक कर विभिन्न कमेटियों का गठन किया था..जो प्रदेश में 15 अप्रैल से कई तरह के कार्यों को पुनः शुरू करने को लेकर काम करने वाली थीं..लेक़िन अब जब लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है तो क्या प्रदेश में 15 से कार्य शुरू हो पाएंगे..पढ़े युगान्तर प्रवाह की ये रिपोर्ट।

लखनऊ:लॉकडाउन बढ़ गया है।पीएम मोदी ने मंगलवार को इसकी घोषणा कर दी है।अब लॉकडाउन 19 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।लेक़िन पीएम ने 20 अप्रैल तक विशेष तौर पर लॉकडाउन लगा दिया है।इस एक हफ़्ते तक पूरे देश की सख़्त निगरानी होगी।इसके बाद कुछ जगहों पर सशर्त छूट देने का प्रावधान किया जा सकता है।up lockdown news

ये भी पढ़े-lockdown-2:पीएम मोदी ने तीन मई तक ही क्यों बढ़ाया है लॉकडाउन का समय..जानें इसके पीछे की वजह..!

पीएम की लॉकडाउन की घोषणा के बाद यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने भी जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश में 15 तारीख़ से निर्माण कार्यों को शुरू करने की घोषणा को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है।उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में अचानक से कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है।पीएम मोदी ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है।इसके बाद बुधवार को केंद्र सरकार की तरफ़ से विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी।उसका अध्ययन करने के बाद ही यह निर्णय लिया जाएगा कि प्रदेश में निर्माण कार्य कब से शुरू किया जा सकता है।

ये भी पढ़े-लॉकडाउन-2:तीन मई तक पूरे देश में रहेगा लॉकडाउन..20 अप्रैल से क्या है छूट का प्रावधान..जानें..!

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक कर विभिन्न कमेटियों का गठन किया था।जो प्रदेश में 15 अप्रैल से कई तरह के कार्यों को पुनः शुरू करने को लेकर काम करने वाली थीं।लेक़िन अब जबकि लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है तो इन सभी कार्यों के फ़िलहाल शुरू होने की उम्मीद नहीं है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us