Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mohali Kanpur Crime : साहब ! पति बेटी पर रखता था गन्दी नियत,इसलिए मार दिया- बेटी संग पकड़ी गई आरोपित महिला

पति की हत्या करने वाली महिला बेटी संग स्टेशन से गिरफ्तार

चंडीगढ़ की रहने वाली महिला ने बेटी पर गन्दी नियत रखने वाले पिता व अपने पति की हत्या कर बेटी संग ट्रेन से भाग निकली थी. चंडीगढ़ पुलिस ने कानपुर जीआरपी को घटना की सूचना दी.जिसके आधार पर कानपुर जीआरपी व चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे ट्रेन से बेटी संग पकड़ लिया और जीआरपी थाने ले आयी.

हाईलाइट्स

  • मोहाली में पति की हत्या कर बेटी संग हुई फरार महिला सेंट्रल स्टेशन से गिरफ्तार
  • बेटी पर गन्दी नियत के आरोप में किया पति का कत्ल
  • मोहाली पुलिस ने कानपुर जीआरपी को दी थी सूचना,ट्रेन के अंदर से किया गया गिरफ्तार

Mohali Husband Murder Arrested Kanpur : पंजाब के मोहाली (Mohali News) सेक्टर 78 में रहने वाली महिला ने अपने पति की हत्या की और बेटी को लेकर ट्रेन से बिहार के लिए रवाना हो गयी. दरअसल घटना मोहाली की है. आरोप है कि महिला का पति बेटी पर गन्दी नियत रखता है आये दिन विवाद भी होता था जिसकी वजह से उसने अपने सुहाग का कत्ल कर दिया और बेटी को लेकर बिहार के लिए निकल पड़ी जिसे चंडीगढ़ पुलिस और कानपुर जीआरपी की बदौलत स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है.

हत्या की वजह बेटी पर गन्दी नीयत (Mohali Husband Murder Arrested Kanpur)

जानकारी के मुताबिक पंजाब के मोहाली सेक्टर 78 में बीते 10 जून को एक फ्लैट में एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी.पता चला तो उसकी हत्या उसकी पत्नी ने ही की. घटना के बाद से महिला बेटी को लेकर निकल चुकी थी. इसी कड़ी में पंजाब पुलिस को महिला की लोकेशन बिहार भागने की मिली, तत्काल उन्होंने कानपुर जीआरपी इंस्पेक्टर को पूरी बात बताई. जिसके बाद कानपुर जीआरपी, आरपीएफ और वहाँ की क्राइम ब्रांच टीम ने सेंट्रल स्टेशन से हत्यारोपी महिला को बेटी संग गिरफ्तार कर लिया और जीआरपी ले आयी.

पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति नाबालिग बेटी पर गंदी नियत रखता था जिसको लेकर आए दिन विवाद भी होता था, उस दिन भी विवाद हुआ था जिसके बाद उसने अपने पति को धक्का दिया जिससे उसका सिर दीवार से टकराया और फिर कत्ल कर दिया. हत्या के बाद बेटी संग निकल गई थी. फिलहाल क्राइम ब्रांच पुलिस लगातार अभी महिला से और पूछताछ कर रही है.

Read More: UP News: फतेहपुर की भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पति पर ठगी का आरोप, बालू ठेका दिलाने के नाम पर 2.34 करोड़ हड़पे

क्या कहना है जीआरपी प्रभारी का (Kanpur GRP)

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

जीआरपी प्रभारी रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि बीती रात चंडीगढ़ पुलिस के द्वारा एक महिला के हत्या कर फरार होने की सूचना दी गई थी. जिसके बाद आरपीएफ और जीआरपी के साथ चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने इस महिला को ट्रेन से बिहार जाते समय कानपुर सेंट्रल पर गिरफ्तार कर लिया है और अब इसे चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच पुलिस को सुपुर्द किया जा रहा है.

12 Jun 2023 By Vishal Shukla

Mohali Kanpur Crime : साहब ! पति बेटी पर रखता था गन्दी नियत,इसलिए मार दिया- बेटी संग पकड़ी गई आरोपित महिला

हाईलाइट्स

  • मोहाली में पति की हत्या कर बेटी संग हुई फरार महिला सेंट्रल स्टेशन से गिरफ्तार
  • बेटी पर गन्दी नियत के आरोप में किया पति का कत्ल
  • मोहाली पुलिस ने कानपुर जीआरपी को दी थी सूचना,ट्रेन के अंदर से किया गया गिरफ्तार

Mohali Husband Murder Arrested Kanpur : पंजाब के मोहाली (Mohali News) सेक्टर 78 में रहने वाली महिला ने अपने पति की हत्या की और बेटी को लेकर ट्रेन से बिहार के लिए रवाना हो गयी. दरअसल घटना मोहाली की है. आरोप है कि महिला का पति बेटी पर गन्दी नियत रखता है आये दिन विवाद भी होता था जिसकी वजह से उसने अपने सुहाग का कत्ल कर दिया और बेटी को लेकर बिहार के लिए निकल पड़ी जिसे चंडीगढ़ पुलिस और कानपुर जीआरपी की बदौलत स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है.

हत्या की वजह बेटी पर गन्दी नीयत (Mohali Husband Murder Arrested Kanpur)

जानकारी के मुताबिक पंजाब के मोहाली सेक्टर 78 में बीते 10 जून को एक फ्लैट में एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी.पता चला तो उसकी हत्या उसकी पत्नी ने ही की. घटना के बाद से महिला बेटी को लेकर निकल चुकी थी. इसी कड़ी में पंजाब पुलिस को महिला की लोकेशन बिहार भागने की मिली, तत्काल उन्होंने कानपुर जीआरपी इंस्पेक्टर को पूरी बात बताई. जिसके बाद कानपुर जीआरपी, आरपीएफ और वहाँ की क्राइम ब्रांच टीम ने सेंट्रल स्टेशन से हत्यारोपी महिला को बेटी संग गिरफ्तार कर लिया और जीआरपी ले आयी.

पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति नाबालिग बेटी पर गंदी नियत रखता था जिसको लेकर आए दिन विवाद भी होता था, उस दिन भी विवाद हुआ था जिसके बाद उसने अपने पति को धक्का दिया जिससे उसका सिर दीवार से टकराया और फिर कत्ल कर दिया. हत्या के बाद बेटी संग निकल गई थी. फिलहाल क्राइम ब्रांच पुलिस लगातार अभी महिला से और पूछताछ कर रही है.

क्या कहना है जीआरपी प्रभारी का (Kanpur GRP)

जीआरपी प्रभारी रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि बीती रात चंडीगढ़ पुलिस के द्वारा एक महिला के हत्या कर फरार होने की सूचना दी गई थी. जिसके बाद आरपीएफ और जीआरपी के साथ चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने इस महिला को ट्रेन से बिहार जाते समय कानपुर सेंट्रल पर गिरफ्तार कर लिया है और अब इसे चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच पुलिस को सुपुर्द किया जा रहा है.

Latest News

Fatehpur News: 12 साल से ट्रक ड्राइवर बनकर छिपा था 50 हजार का इनामी हसीनउल्ला, STF ने ऐसे दबोचा Fatehpur News: 12 साल से ट्रक ड्राइवर बनकर छिपा था 50 हजार का इनामी हसीनउल्ला, STF ने ऐसे दबोचा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में वर्ष 2014 की 9 लाख रुपये की चर्चित लूट के मामले में 12 साल से...
आज का राशिफल 29 जून 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से पूरे होंगे काम, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
Fatehpur News: फतेहपुर में 112 पंचायत सचिवों पर गिरी गाज, जून का वेतन रोका, दो दिन में जवाब नहीं दिया तो निलंबन
आज का राशिफल 28 जून 2026: मेष से लेकर मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ
केंद्रीय मंत्री को 99.60 लाख की सब्सिडी: अपने ही मंत्रालय की योजना से लाभ मिलने पर उठा विवाद, जानिए पूरा मामला
यूपी में इस तारीख से मानसून देगा दस्तक: 30 जून से शुरू होगी झमाझम बारिश, भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत
Gold Price Today: सोने-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव, जानिए कहां कितना है आज का भाव, कब होगा गोल्ड धड़ाम

Follow Us